सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

24 साल बाद राजकुमार राव ने गर्लफ्रेंड के साथ किया डीडीएलजे का ये सीन, वीडियो वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 08 Jun 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
rajkummar rao and patralekha recreate dilwale dulhania le jayenge scenes
rajkummar rao, patralekha - फोटो : social media

राजकुमार राव एक्टर शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं। पिछले दिनों एक अवॉर्ड फंक्शन में राजकुमार राव ने बताया था कि उनके इंडस्ट्री में आने की बड़ी वजह शाहरुख ही हैं। बचपन में वो उनको देखकर प्रेरित होते थे। अब राजकुमार अपने फेवरेट स्टार की कॉपी करते दिखे।

Trending Videos
rajkummar rao and patralekha recreate dilwale dulhania le jayenge scenes
rajkummar rao, patralekha - फोटो : social media

राजकुमार राव ने 1995 मेें आई फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ एक सीन को रीक्रिएट किया है। वीडियो में पत्रलेखा डीडीएलजे का लास्ट सीन करती दिखती हैं जिसमें काजोल अपने पिता यानी अमरीश पुरी से शाहरुख के साथ जाने की इजाजत मांगती हैं। वहीं राजकुमार राव शाहरुख की तरह एक्टिंग करते हुए उनकी तरफ दौड़े आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
rajkummar rao and patralekha recreate dilwale dulhania le jayenge scenes
rajkummar rao, patralekha - फोटो : social media
वीडियो को राजकुमार राव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया और लिखा कि 'हमने लंदन में ये किया। फन मोड ऑन। जब हमने डीडीएलजे के अपने पसंदीदा सीन को रीक्रिएट किया।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Things we do in London. #FunModeOn. When we recreate one of our fav scenes from one of our fav films. #DDLJ. @patralekhaa as #Simran, Raj as #Raj and Raj as #Bauji. Cinematography by @viveck_daaschaudhary.

A post shared by Raj Kummar Rao (@rajkummar_rao) on

rajkummar rao and patralekha recreate dilwale dulhania le jayenge scenes
patralekha and rajkummar rao - फोटो : social media

बता दें कि एक शॉर्ट फिल्म की शूटिंग के दौरान पत्रलेखा और राजकुमार राव के बीच नजदीकियां बढ़ीं। पत्रलेखा, राजकुमार राव के साथ नानू की जानू और लव गेम्स भी कर चुकी हैं। दोनों पिछले 8 साल से लिव इन रिलेशनशिप में हैं। बॉलीवुड में जहां कपल्स अक्सर अपने रिश्ते को छुपाते हैं तो वहीं पत्रलेखा और राजकुमार के साथ ऐसा नहीं है। सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर एक दूसरे की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 

विज्ञापन
rajkummar rao and patralekha recreate dilwale dulhania le jayenge scenes
rajkummar rao - फोटो : file photo

वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव डायरेक्टर अनुराग बसु की अगली फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म का नाम अभी सामने नहीं आया है। फिल्म में राजुकमार राव के साथ फातिमा सना शेख की मुख्य भूमिका है। इसके अलावा उनकी आने वाली फिल्म मेेंटल है क्या 26 जुलाई 2019 को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed