{"_id":"68b3256c44fd675d5c01e98d","slug":"rajkummar-rao-birthday-know-about-famous-actor-career-best-movies-and-life-story-2025-08-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RajKummar Rao: चुनौतीपूर्ण रोल संजीदगी से निभाते हैं राजकुमार, 'शाहिद' से 'श्रीकांत' तक, ये हैं दमदार फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
RajKummar Rao: चुनौतीपूर्ण रोल संजीदगी से निभाते हैं राजकुमार, 'शाहिद' से 'श्रीकांत' तक, ये हैं दमदार फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 31 Aug 2025 08:53 AM IST
सार
RajKummar Rao Birthday: अभिनेता राजकुमार राव आज 31 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। हरियाणा के गुरुग्राम में जन्मे राजकुमार राव अलग किस्म के किरदार करने के लिए जाने जाते हैं। जानते हैं उनकी चर्चित फिल्मों के बारे में...
विज्ञापन
1 of 12
राजकुमार राव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
राजकुमार राव का जन्म 31 अगस्त 1984 को गुरुग्राम में हुआ। अभिनय के मामले में उन्होंने दर्शकों के दिलों में अलग जगह बनाई है। राजकुमार राव ने बिल्कुल हटकर विषयों पर फिल्में की हैं। वे चुनौतीपूर्ण किरदार अदा करने के मामले में कभी पीछे नहीं हटे। किरदार की मांग के मुताबिक जी-तोड़ मेहनत करके उन्होंने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है। राजकुमार राव को डेब्यू फिल्म के लिए सिर्फ 11 हजार रुपये फीस मिली। उन्हें यह पहला ब्रेक दिबाकर बनर्जी ने दिया था। हालांकि, राजकुमार राव को लोकप्रियता फिल्म 'काय पो छे' (2013) से मिली। एक्टर के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी दमदार फिल्मों के बारे में
संघर्ष के दौर से गुजरकर बने 'राजकुमार'
राजकुमार राव इंडस्ट्री के लोकप्रिय सितारों में शामिल हैं, मगर यहां तक पहुंचने में वे कड़े संघर्ष से गुजरे हैं। मध्यमवर्गीय परिवार में उनका जन्म हुआ। संघर्ष के दिनों में वे आर्थिक तंगी से गुजर चुके हैं। ऐसा वक्त भी रहा जब एक्टर की दो साल की फीस उनके एक शिक्षक ने भरी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्ट्रगल टाइम में एक बार एक्टर के अकाउंट में सिर्फ 18 रुपये थे और उन्होंने बिस्किट खाकर किसी तरह गुजारा किया। दिल्ली से पढ़ाई पूरी करने के बाद राजकुमार ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से अभिनय के गुर सीखे। इसके बाद सपना पूरा करने मायानगरी चले आए। यहां खूब स्ट्रगल करना पड़ा। काम पाने के लिए ढेरों ऑडिशन दिए। जानिए उनकी चर्चित फिल्मों के बारे में...
2 of 12
शाहिद
- फोटो : इंस्टाग्राम
शाहिद (2012)
इस फिल्म में शाहिद कपूर एक ह्यूमन राइट्स लॉयर शाहिद आजमी के किरदार में नजर आए। यह फिल्म काफी पसंद की गई। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही थी, मगर अपने अभिनय से राजकुमार ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
3 of 12
काय पो छे
- फोटो : सोशल मीडिया
काय पो छे (2013)
सही मायने में इस फिल्म ने राजकुमार राव को दर्शकों के बीच स्थापित किया। उन्हें बॉलीवुड में पहचान मिली। फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला। राजकुमार राव के अलावा सुशांत सिंह राजपूत और अमित साध भी इस फिल्म में नजर आए। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
क्वीन
- फोटो : सोशल मीडिया
क्वीन (2014)
कंगना रनौत अभिनीत इस फिल्म में राजकुमार राव छोटी सी भूमिका में थे। मगर, वह भूमिका दर्शकों पर असर कर गई। यह फिल्म हिट रही थी। इस फिल्म ने आईएमडीबी पर 8.1 की रेटिंग हासिल की। यह नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
5 of 12
न्यूटन
- फोटो : सोशल मीडिया
न्यूटन (2017)
राजकुमार राव की बेहतरीन फिल्मों में 'न्यूटन' शामिल है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म औसत रही थी, मगर राजकुमार राव के दमदार अभिनय ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म में राजकुमार राव ऐसे अधिकारी बने, जो नक्सल प्रभावित इलाके में चुनाव कराता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।