अभिनेता राजकुमार राव आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके तमाम प्रशंसक उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड पत्रलेखा ने अभिनेता को मजेदार अंदाज में बधाई दी जिसे देख आपके चेहरे पर भी मुस्कान बिखर जाएगी।
राजकुमार राव को गर्लफ्रेंड पत्रलेखा ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा- 'शुक्रिया, बताने के लिए कि रसोड़े में कौन था'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्रलेखा ने राजकुमार राव की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे, एक खूबसूरत दिल वाले गोल्डन ब्वॉय। शुक्रिया मुझे ये बताने के लिए कि रसोड़े में कौन था।'
A post shared by 🌸 Patralekhaa 🌸 (@patralekhaa) on
पत्रलेखा ने राजकुमार राव की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो हैप्पी मूड में नजर आ रहे हैं। पत्रलेखा द्वारा साझा की गई तस्वीर पर फिल्ममेकर फराह खान ने कमेंट किया, 'Awww, उसका बर्थडे है। शुक्रिया मुझे बताने के लिए।' इसके बाद फराह खान ने राजकुमार राव के साथ की एक तस्वीर पोस्ट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
Happy birthday my dearest @rajkummar_rao .. sending u loads of love till we can meet again ♥️
A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder) on
बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा पिछले सात साल से रिलेशन में हैं। फिल्म सिटीलाइट में दोनों ने साथ में काम किया। यह पत्रलेखा की पहली फिल्म थी। फिल्म में पत्रलेखा और राजकुमार दोनों की ही एक्टिंग को काफी सराहा गया।
राजकुमार राव के करियर की बात करें तो उन्होंने 'अलीगढ़', 'शाहिद', 'बरेली की बर्फी', 'स्त्री' और 'न्यूटन' सहित कई बेहतरीन फिल्में की हैं। गुड़गांव में जन्मे राजकुमार राव ने दिल्ली विश्वविद्यालय के आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान से पढ़ाई की।