{"_id":"5d699d8a8ebc3e012d67e323","slug":"rajkummar-rao-birthday-special-and-once-he-survived-on-carrots-and-black-coffee-for-20-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"20 दिन तक सिर्फ गाजर और कॉफी के सहारे जिंदा रहा ये एक्टर, हो गई थी ऐसी हालत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
20 दिन तक सिर्फ गाजर और कॉफी के सहारे जिंदा रहा ये एक्टर, हो गई थी ऐसी हालत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 31 Aug 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Rajkummar Rao
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आपको दो दिन खाना ना मिले तो आप कैसा महसूस करेंगे? जाहिर है आप चिढ़चिढ़े हो जाएंगे और किसी से बात तक करना पसंद नहीं करेंगे। लेकिन बॉलीवुड में एक ऐसा एक्टर भी है जो 20 दिनों तक सिर्फ गाजर और काली कॉफी के सहारे जिंदा रहा। उस एक्टर का नाम है राजकुमार राव। साल 2009 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले राजकुमार को बॉलीवुड में अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है लेकिन उनकी पहचान बड़े एक्टर्स के बीच होती है। 31 अगस्त 1984 को जन्मे राजकुमार राव का आज जन्मदिन है।
2 of 5
Rajkummar Rao
- फोटो : Social Media
राजकुमार राव ने फिल्म 'ट्रैप्ड' में शानदार किरदार निभाया। इस फिल्म में राजकुमार का किरदार गलती से अपने ही घर में कैद हो जाता है और उसके पास खाने-पीने के लिए कुछ नहीं होता। राव चाहते तो इस किरदार को रियल लुक देने के लिए सिर्फ एक्टिंग का सहारा ले सकते थे, लेकिन उन्होंने इसके लिए कठोर रास्ता चुना।
3 of 5
Rajkummar Rao
- फोटो : Social Media
कई दिनों तक एक ही जगह बंद रहने और खाना-पीना ना मिलने पर एक इंसान की हालत कैसी हो जाती है, इस भाव को दिखाने और महसूस करने के लिए राजकुमार राव ने भी वैसी ही स्थिति में रहना पसंद किया और 20 दिनों तक सिर्फ गाजर खाईं और काली कॉफी पी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rajkummar rao
- फोटो : amar ujala
इसका खुलासा राजकुमार राव ने एक इंटरव्यू में किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजकुमार राव के लिए ये किरदार मानसिक और शारीरिक रूप से काफी थका देने वाला था क्योंकि खाने के लिए सिर्फ गाजर थी, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और इसका रिजल्ट उन्हें फिल्म की टीम से तारीफ के रूप में मिला।
विज्ञापन
5 of 5
rajkummar rao
- फोटो : file photo
'ट्रैप्ड' को विक्रमादित्य मोटवानी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म के लिए राजकुमार राव को फिल्मफेयर क्रिटिक्स फॉर बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।