फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stree 3: राजकुमार ने श्रद्धा कपूर के साथ 'स्त्री 3' पर दिया बड़ा अपडेट, सुनकर प्रशंसकों को हो सकती है निराशा

Mon, 09 Dec 2024 01:00 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 09 Dec 2024 01:00 PM IST
सार

Stree 3: अमर कौशिक द्वारा निर्देशित श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत हॉरर-कॉमेडी स्त्री 2 ने 15 अगस्त, 2024 को रिलीज होने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक तहलका मचा दिया। प्रशंसक अब इसके तीसरे सीक्वल से जुड़ी जानकारियों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। वहीं राजकुमार राव ने अब फिल्म स्त्री के तीसरे भाग को लेकर जो अपडेट दिया है वो शायद आपको निराश कर देगा।

विज्ञापन
Rajkummar Rao give update on Stree 3 Shraddha Kapoor when its release it is not you expected to hear report
स्त्री 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
राजकुमार राव बॉलीवुड के पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं। फिल्म स्त्री से राजकुमार राव को काफी प्रसिद्धि हासिल हुई है। अब उन्होंने स्त्री 3 को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है, जो इस फिल्म के प्रशंसकों को शायद पसंद नहीं आए।  

 
Rajkummar Rao give update on Stree 3 Shraddha Kapoor when its release it is not you expected to hear report
स्त्री 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में एक इंटरव्यू में राजकुमार राव ने स्त्री 3 पर एक बड़ा अपडेट देते हुए कहा है कि यह वह नहीं है जिसकी प्रशंसक उम्मीद कर रहे थे। हाल ही में बातचीत में राजकुमार राव ने स्त्री 3 पर अपडेट देते हुए संकेत दिया कि इस पर काम चल रहा है लेकिन यह जल्द ही नहीं आएगी। उन्होंने कहा, "स्त्री 3 जरूर आएगी लेकिन जल्द ही नहीं आएगी। राजकुमार ने यह भी कहा, स्त्री 3 को बनाने में कुछ समय लगेगा, लेकिन इसके पिछले भाग की तरह इसमें छह साल नहीं लगेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि निर्देशक अमर कौशिक, निर्माता दिनेश विजान और लेखकों सहित टीम एक बेहतरीन कहानी गढ़ने पर ध्यान दे रहे हैं।" 
 
Rajkummar Rao give update on Stree 3 Shraddha Kapoor when its release it is not you expected to hear report
स्त्री 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
राजकुमार ने आगे बताया कि टीम इसे सही तरीके से बनाने के लिए पूरे प्रयास कर रही है, न कि फिल्म की सफलता को भुनाने के लिए सीक्वल बनाने की जल्दबाजी में इसे बनाया जाएगा। स्त्री और स्त्री 2 के बीच छह साल के अंतराल को ध्यान में रखते हुए , उन्होंने स्त्री 3 के ऊपर आवश्यक समय लेने के महत्व पर जोर दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkummar Rao give update on Stree 3 Shraddha Kapoor when its release it is not you expected to hear report
स्त्री 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
राजकुमार ने स्त्री में अपने प्रिय किरदार विक्की के बारे में बात करते हुए कहा कि वह इस किरदार को अपने दिल से बहुत प्यार करते हैं। वह विक्की के नासमझ, सरल स्वभाव से खुद को जुड़ा महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि अपने किरदार की तरह, उनका भी दिल साफ है और वह दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करना पसंद करते हैं। हालांकि, वह मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि भले ही उनमें विक्की की आत्मा है, लेकिन वह खुद को कभी भी भूत के प्यार में पड़ते नहीं देखते।
 
विज्ञापन
Rajkummar Rao give update on Stree 3 Shraddha Kapoor when its release it is not you expected to hear report
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
काम की बात करें तो राजकुमार के लिए यह साल काफी व्यस्त रहा, जिसमें उन्होंने स्त्री 2, श्रीकांत, मिस्टर एंड मिसेज माही और विक्की और विद्या का कौन वाला वीडियो में भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने हाल ही में मालिक की शूटिंग भी पूरी की है, जो उनकी अगली रिलीज़ होगी।
Baaghi 4 New Poster: 'हर आशिक है खलनायक', टाइगर श्रॉफ की बागी 4 का नया पोस्टर जारी, खून से लतपथ दिखे संजय दत्त
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed