फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajkummar Rao: अभिनेता ने खरीदा जान्हवी का आलीशान अपार्टमेंट, करोड़ों में हुई डील; अभिनेत्री को हुआ इतना फायदा

Sat, 30 Jul 2022 01:23 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 30 Jul 2022 01:23 PM IST
विज्ञापन
Rajkummar Rao purchased new apartment for 44 crores from good luck jerry actress janhvi kapoor in juhu mumbai
जान्हवी कपूर, राजकुमार राव - फोटो : social media

पिछले दिनों रणवीर सिंह के मुंबई में प्रॉपर्टी खरीदने के बाद अब एक और बॉलीवुड अभिनेता ने शहर में अपने लिए एक नया आशियाना खरीदा है। जी हां, बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी दमदार अदाकारी से पहचान बनाने वाले अभिनेता राजकुमार राव ने मुंबई में एक नया लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। इस शानदार अपार्टमेंट को राजकुमार ने अपनी को-स्टार रह चुकी अभिनेत्री जान्हवी कपूर से खरीदा है।

Rajkummar Rao purchased new apartment for 44 crores from good luck jerry actress janhvi kapoor in juhu mumbai
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राजकुमार राव का नया घर
अपनी फिल्मों के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोरने वाले राजकुमार राव ने एक रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में मुंबई के जुहू में एक शानदार ट्रिपलेक्स अपार्टमेंट खरीदा है। राजकुमार राव ने अपना यह आशियाना करीब 44 करोड़ रुपये में अभिनेत्री जान्हवी कपूर से लिया है। यह लग्जुरियस फ्लैट करीब 3456 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यह डील देश की सबसी महंगी डील्स में से एक है। इस फ्लैट को खरीदकर जहां राजकुमार राव बेहद खुश हैं, वहीं रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि जान्हवी को इस डील से बहुत फायदा हुआ है।

Rajkummar Rao purchased new apartment for 44 crores from good luck jerry actress janhvi kapoor in juhu mumbai
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram

जान्हवी ने कमाए इतने करोड़ रुपये
बताया जाता है कि जान्हवी कपूर ने यह फ्लैट साल 2020 में करीब 39 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था। यानी इस डील से जान्हवी को पांच करोड़ रुपये का फायदा भी हुआ है। राजकुमार राव के इस फ्लैट की बिल्डिंग लोटस आर्या को निर्माता आनंद पंडित ने बनाया है। राजकुमार और उनकी पत्नी पत्रलेखा ने जान्हवी से 14वां, 15वां और 16वां फ्लोर लिया है और इससे पहले ही वह बिल्डिंग का 11वां और 12वां फ्लोर अपने नाम करा चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkummar Rao purchased new apartment for 44 crores from good luck jerry actress janhvi kapoor in juhu mumbai
जान्हवी कपूर और राजकुमार राव - फोटो : Instagram

इन फिल्मों में आएंगे नजर
जान्हवी कपूर और राजकुमार राव के वर्कफ्रंट की बात करें तो। जहां जान्हवी इस समय अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'गुड लक जेरी' के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं, वहीं राजकुमार राव की 'हिट: द फर्स्ट केस' बुरी तरह से फ्लॉप हुई है। इसके अलावा राजकुमार 'मिस्टर एंड मिसेज माही' 'भीड़', 'सेकेंड इनिंग', 'गन्स एंड गुलाब्स', श्रीकांत भोला की बायोपिक और 'स्वागत है' जैसी फिल्मों में भी काम करते नजर आएंगे।    

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed