बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपने बोल्ड फोटोशूट की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। जब से रणवीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बिना कपड़ों की तस्वीरें शेयर की हैं तभी से अभिनेता चर्चाओं का विषय बने हुए हैं। एक तरफ जहां बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें डिफेंड कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। इस हंगामे के बीच दीपिका पादुकोण ने अपने पति के साथ नए फोटोज शेयर हंगामा मचा दिया है। दीपिका और रणवीर की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। बोल्ड के बाद रणवीर का यह संस्कारी रूप देख फैंस दीपिका की पोस्ट पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
Deepika-Ranveer: दीपवीर के रोमांटिक फोटोज पर आए मजेदार कमेंट्स, फैंस बोले- कपड़ों में कितना अच्छा लगता है रणवीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैंस बोले- जब तक मामला ठंडा नहीं हो जाता तब तक..
दीपिका और रणवीर की तस्वीरों पर कमेंट्स कर फैंस उनके लुकी की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कुछ दिनों के लिए जब तक मामला ठंडा नहीं हो जाता...रणवीर भाई को कुर्ता-पजामा में ही रहने दो।' अन्य यूजर ने कमेंट सेकेशन में लिखा, 'चलो, ऐसा लग रहा है कि दोनों को अपने-अपने वॉर्ड्रोब की चाबी मिल गई है।' वहीं एक फैन ने लिखा, 'पूरे कपड़ों में कितना अच्छा लगता है न रणवीर'।
यूजर्स बोले- न्यूड पिक्चर के बाद संस्कारी बेटा
बता दें कि रणवीर सिंह, दीपिका के साथ रैंप वॉक करते-करते अपनी मम्मी के पास जा पहुंचे। अभिनेता ने पहले अपनी मां के पैर छुए और उन्हें किस किया। एक तरफ जहां रणवीर का मम्मी बॉय वाला यह अवतार लोगों को पसंद आ रहा है। वहीं कुछ उन्हें इस चीज के लिए भी ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ओवर एक्टिंग की दुकान... सिर्फ शो ऑफ।' वहीं अन्य यूजर ने कॉमेंट किया, 'न्यूड पिक्चर के बाद संस्कारी बेटा।'
फैंस बोले- मॉम-डैड
इतना ही नहीं प्रशंसकों ने कमेंट्स कर कपल से जल्द छोटा रणवीर या छोटी दीपिका देने की मांग भी की है। कुछ लोगों ने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की रोमांटिक तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए 'मॉम और डैड' लिखा है। बता दें कि दीपिका-रणवीर की शादी को चार साल पूरे हो गए हैं। दोनों ने 14 नवंबर, 2018 को इटली में कोंकणी और फिर सिंधी रीति-रिवाज से शादी की थी।