वर्ष 2019 में आई फिल्म 'केसरी' में अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो अब दोनों सितारे जल्द ही फिल्म 'कैप्सूल गिल' में नजर आएंगे। अक्षय कुमार लंदन में इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। अब परिणीति चोपड़ा ने भी उन्हें जॉइन किया है। हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने इस बात की खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है। इसमें वह अक्षय कुमार के साथ नजर आ रही हैं। एक तरफ फैंस उन्हें नई फिल्म के लिए बधाई दे रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों ने उन्हें अक्षय कुमार से दूर रहने की हिदायत ही दे डाली।
Capsule Gill: परिणीति चोपड़ा ने अक्षय के साथ साझा की तस्वीर, यूजर ने कहा- राजीव भाटिया के साथ करियर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि 'कैप्सूल गिल' चीफ खनन इंजीनियर जसवंत गिल के जीवन पर आधारित फिल्म है। इसमें परिणीति चोपड़ा अक्षय कुमार की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी। इस बायोपिक में अक्षय कुमार जसवंत गिल का किरदार निभाते नजर आएंगे। बता दें कि बायोपिक जसवंत गिल के जीवन की सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए 60 से अधिक बच्चों की जान बचाई थी। वर्ष 1989 में पश्चिम बंगाल के रानीगंज की कोयला खदान में बाढ़ का पानी भर गया था। इसके कारण 60 से अधिक बच्चे उसमें फंस गए थे। लेकिन, तभी जसवंत गिल ने अपनी टीम के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी बच्चों को सकुशल बाहर निकाला था। जसवंत गिल उस वक्त कोल इंडिया लिमिटेड के इंजीनियर थे। फिल्म में इसी घटना को दिखाया जाएगा।
परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इसमें वह अक्षय कुमार के साथ सीढ़ियों पर बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने शॉर्ट्स और गुलाबी रंग की हुडी जैकेट पहनी हुई है। इस तस्वीर के साथ परिणीति ने कैप्शन लिखा है, 'हम वापस आ गए हैं।' इस बार 'केसरी' की यह जोड़ी यॉर्क में शूटिंग कर सकती है। लेकिन हंसी, चुटकुले, खेल और पंजाबी गपशप पहले जैसी ही रहेगी।' हालांकि, परी ने फिल्म का नाम नहीं लिखा है। इस तस्वीर पर यूजर्स की काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
View this post on Instagram
परिणीति की तस्वीर पर एक तरफ उनके फैंस जमकर बधाई दे रहे हैं और एक बार फिर इनकी जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। वहीं, कुछ यूजर ने अक्की और परी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। यहां तक कि एक यूजर ने तो परी को इशारों-इशारों में अक्षय कुमार के साथ काम न करने की सलाह तक दे डाली। यूजर ने लिखा, 'राजीव भाटिया के साथ जिस एक्ट्रेस ने काम किया, उसका करियर खत्म हुआ।' बता दें कि अक्षय कुमार का मूल नाम राजीव भाटिया है। कुछ यूजर्स ने मजाकिया कमेंट्स भी पोस्ट किए हैं। एक ने परी से पूछा है, 'आपने उनकी जैकेट पहनी है या उन्होंने आपकी पेंट पहनी है?'