फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IAS अफसर को अब आतंकवादी के रोल में देखिए, जब Trailer ऐसा है तो फिल्म कैसी होगी?

Thu, 15 Mar 2018 03:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Mar 2018 03:10 PM IST
विज्ञापन
Rajkummar Rao starer film omerta trailer has been released
बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा रहे एक्टर राजकुमार राव की फिल्म 'ओमर्टा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में राजकुमार राव का अब तक की सभी फिल्मों से एकदम अलग लुक और अंदाज नजर आने वाला है। 
Rajkummar Rao starer film omerta trailer has been released
फिल्म 'ओमर्टा' आतंकवादी अहमद उमर सईद शेख की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में राजकुमार राव मुख्य किरदार यानि अहमद उमर सईद शेख के रोल में नजर आएंगे। मंगलवार को इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसको सोशल मीडिया पर काफी लोगों ने पसंद किया। 
 
Rajkummar Rao starer film omerta trailer has been released
हंसल मेहता द्वारा निर्देशित इस फिल्म का ट्रेलर ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया। उनके ट्वीट के अनुसार यह फिल्म 20 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बात करें ट्रेलर कि तो ट्रेलर की शुरुआत एक जिहाद्दी डायलॉग के साथ होती है। ट्रेलर में आतंकी किस तरह के कैंप में ट्रेनिंग करते हैं, उसे दिखाया गया है। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkummar Rao starer film omerta trailer has been released
बता दें कि ये हंसल मेहता और राजकुमार राव की साथ में चौथी फिल्म है। इससे पहले दोनों फिल्म सिटी लाइट्स, शाहिद और अलीगढ़ में साथ काम कर चुके हैं। उनकी यह सभी सुपरहिट रही हैं। 
 
विज्ञापन
Rajkummar Rao starer film omerta trailer has been released
फिल्म 'ओमर्टा' की कहानी आतंकवादी अहमद ओमर सईद शेख पर आधारित है। बता दें, ओमर सईद ने साल 2002 में वॉल स्ट्रीट जर्नल के पत्रकार डेनियल पर्ल को पाकिस्तान में किडनैप करवाया था और उसकी हत्या करवा दी थी। विदेशी पत्रकार की हत्या करने के आरोप में ओमर को मौत की सजा भी सुनाई गई लेकिन उसे कभी फांसी नहीं दी जा सकी। वह आज भी जिंदा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed