इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत के करियर को आगे बढ़ाने में साल 2004 में आई फिल्म मर्डर का महत्वपूर्ण योगदान है। इस फिल्म से दोनों रातों रात लोकप्रिय हो गए थे। समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया न मिलने के बाद भी यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म के लिए पहली पसंद इमरान नहीं बल्कि कोई और अभिनेता थे।
Murder: 'मर्डर' के लिए पहली पसंद थे रजनीश दुग्गल, इस वजह से अभिनेता को छोड़नी पड़ी फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद रजनीश दुग्गल थे। मर्डर से रजनीश के करियर की गाड़ी काफी तेज रफ्तार पकड़ सकती थी, लेकिन मुख्य किरदार को निभाने से इनकार कर दिया। इसके पीछे की वजह भी काफी दिलचस्प है, जिसे जानकर आपको यकीन हीं होगा। हाल ही में एक बातचीत के दौरान रजनीश ने उन दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्हें 2003 में मिस्टर इंडिया जीतने के तीन दिन बाद ही इस फिल्म की प्रस्ताव दिया गया था।
साक्षात्कार के दौरान रजनीश ने कहा कि फिल्म निर्माता मुकेश भट्ट और महेश भट्ट उन दिनों पेजेंट के मेंटर थे। अभिनेता ने साझा किया, “एक दिन महेश भट्ट अतिथि वक्ता के तौर पर पहुंचे थे। वह आए और सभी से उनका परिचय पूछा। हर कोई अपना नाम और वहां होने का कारण बता रहा था तब मैंने उनसे कहा कि मैं यहां जीतने के लिए आया हूं। मुझे लगता है कि मेरी कही यह बात उनके दिल को छू गई।"
रजनीश ने कहा कि अगले ही दिन मुकेश भट्ट आए और मेरे बारे में पूछताछ की। इसके बाद निर्माता अंशुमान स्वामी ने मेरी ओर इशारा किया। अभिनेता ने आगे कहा कि तीन दिन बाद उन्हें महेश भट्ट के कार्यालय में बुलाया गया। अभिनेता ने उस समय को याद करते हुए आगे कहा कि महेश भट्ट ने उन्हें बताया था कि वह एक फिल्म बना रहे हैं, जिसमें वह अपने भांजे इमरान हाशमी को फिर से लॉन्च करने की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा था कि मैं रीमा गिल (मल्लिका शेरावत का असली नाम) नाम की एक नई लड़की को ले रहा हूं, जो दिल्ली एनसीआर की रहने वाली है। इसके बाद उन्होंने मुझे मर्डर का एल्बम सुनाया जो अद्भुत था।
रजनीश के मुताबिक महेश भट्ट ने आगे कहा कि इसमें एक पति और एक प्रेमी की भूमिका है और वह दोनों में उन्हें देखते हैं। उन्होंने उनसे एक चुनने की पेशकश की, लेकिन कहानी सुनने के बाद अभिनेता ने बोल्ड सीन की वजह से इमरान वाले रोल के लिए इनकार कर दिया, क्योंकि उस समय उनकी गर्लफ्रेंड थी। रजनीश ने कहा कि वह अचंभित थे, लेकिन फिर उन्होंने मर्डर छोड़ने के उनके फैसले को समझा और उसका सम्मान किया। इसके बाद अभिनेता ने साल 2008 में विक्रम भट्ट की फिल्म 1920 से अपनी शुरुआत की।
Huma Qureshi: हुमा कुरैशी ने कंपनियों से की छोटी फिल्मों का समर्थन करने की अपील, सोशल मीडिया पर लिखी यह बात