साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत अपनी छोटी बेटी सौंदर्या की शादी करने जा रहे हैं। सौंदर्या की ये दूसरी शादी है। वह चैन्नई में अपने घर पर ही बिजनेसमैन और अभिनेता विशागन वननगमुदी संग 11 फरवरी को सात फेरे लेंगी। गौरतलब है कि शादी समारोह 9 फरवरी से शुरू हो जाएगा। वहीं, 12 फरवरी को शादी का ग्रैंड रिसेप्शन होगा। ऐसे में शादी के मेहमानों की लिस्ट भी सामने आ गई हैं...आइए जानते हैं इनके बारे में...
रजनीकांत की बेटी की शादी में शामिल होंगे ये मेहमान, इस शख्स को दिया सबसे पहले वेडिंग कार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खबर है कि शादी में राजनीतिक और फिल्म घराने से बड़ी-बड़ी हस्तियां दस्तक देने वाली है। वहीं, रजनीकांत ने बेटी की शादी के लिए निमंत्रण देना भी शुरू कर दिया है। हाल ही में अभिनेता व्यक्तिगत तौर पर तमिलनाडू कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष थिरूनवुकरासर को शादी के लिए आमंत्रित करने गए थे। बता दें कि सौंदर्या और विशागन की बीते वर्ष 2018 में सगाई हो चुकी है।
A great way to start a good week ahead!😊 #Superstar #Family #Maranamass #Always
A post shared by Vikram Prabhu (@iamvikramprabhu) on
रजनीकांत ने बताया 'थिरूनवुक्करसर ही हैं जो मेरी बेटी की शादी के फंक्शन को अरेंज करने में सबसे आगे रहे हैं, इसलिए मैंने उन्हें सबसे पहले शादी का निमंत्रण दिया है, मैं अभी और लोगों को भी बेटी की शादी के लिए आमंत्रित करूंगा, मैं अभी राजनीतिक लोगों से शादी में बुलाने के लिए मिल रहा हूं, इसके पीछे मेरा कोई राजनीतिक हित नहीं है।'
A post shared by Vikram Prabhu (@iamvikramprabhu) on
इससे पहले रजनीकांत की बेटी ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। दरअसल, शादी से पहले सौंदर्या ने ट्विटर पर अपनी एक फोटो शेयर की थी। फोटो में सौंदर्या साड़ी में नजर आ रही हैं। सौंदर्या ने ब्राइड मोड में फोटो शेयर की है। नारंगी और नीले रंग की साड़ी के साथ सौंदर्या ने लाइट मेकअप किया है। सौंदर्या बिल्कुल साउथ इंडियन ब्राइड लग रही हैं।
#OneWeekToGo #BrideMode #Blessed 😊😊😊🙏🏻🙏🏻🙏🏻 #VedVishaganSoundarya #Family ❤️❤️❤️ pic.twitter.com/fJYkHp8J1l
— soundarya rajnikanth (@soundaryaarajni) February 4, 2019
बता दें कि सौंदर्या की ये दूसरी शादी होने जा रही है। इससे पहले उनकी शादी 2010 में आश्विन कुमार से हुई थी। आश्विन भी पेशे से एक बिजनेसमैन थे। सौंदर्या को पहली शादी से एक बेटा भी हुआ था, जिसका नाम वेद है। आश्विन कुमार से सौंदर्या का साल 2017 में ही कानूनी तौर पर तलाक हो चुका है।