फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bdy Spl: एक बस कंडक्टर से कैसे सुपरस्टार बने रजनीकांत, बीमार भी हों तो रोने लगते हैं फैंस

Tue, 11 Dec 2018 04:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला.कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला.कॉम Updated Tue, 11 Dec 2018 04:20 PM IST
विज्ञापन
rajnikant filmy journey
रजनीकांत
भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े कद वाले कलाकारों में शामिल और तमिल फिल्मों के सबसे बड़े सुपर स्टार रजनीकांत आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। रजनीकांत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ' 2.0' की कामयाबी को एन्जॉय कर रहे हैं। हम आपके सामने ला रहे हैं सुपरस्टार रजनीकांत की सफल फिल्मी यात्रा की कुछ खूबसूरत झलकियां।
rajnikant filmy journey
rajnikant

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर, 1950 में बेंगलुरू में रहने वाले एक मराठी परिवार में हुआ था। वह अपने माता-पिता की चौथी संतान थे। रजनीकांत का परिवार आर्थिक तरीके से मजबूत नहीं था। रजनीकांत बचपन से ही घर की जिम्मेदारी के समझते हुए छोटे मोटे काम करते रहते थे, रजनीकांत ने ट्रांसपोर्ट सर्विसेज में कंडक्टर के रूप में भी काम किया है।

rajnikant filmy journey
rajnikant

हालांकि रजनीकांत के मन में कहीं न कहीं यह था कि उनको एक एक्टर बनना है। अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने 1974 में मद्रास फिल्म इंस्टीट्यूट में एडमिशन लिया। कन्नड़ बोलने में माहिर रजनीकांत ने यहां पर तमिल बोलना सीखा। तमिल बोलना रजनीकांत के लिए इतना सफल रहा कि उनको पहला ब्रेक तमिल फिल्म में ही मिला। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
rajnikant filmy journey
पद़्म सम्मान लेते रजनीकांत

एक समय ऐसा भी आया जब रजनीकांत ने फिल्में छोड़ने पर विचार किया। लेकिन उनके परिवार ने उनको ऐसा नही करने दिया। इसके बाद उन्होंने 1980 में सबसे हिट फिल्म बिल्ला की। यह फिल्म अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म डॉन की रीमेक थी। रजनीकांत बॉलीवुड में भी अपना जलबा बिखेरने में पीछे नहीं रहे। फिल्म अंधा कानून से रजनीकांत ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की। 

 

विज्ञापन
rajnikant filmy journey
2.0
रजनीकांत को उनके अभिनय के लिए साल 2000 में तीसरे सबसे बड़े सम्मान पद्मभूषण से सम्मानित किया गया। साल 1981 में रजनीकांत नें शादी की। रजनीकांत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 2.0 की सफलता में व्यस्त हैं। हम बस यही दुआ करते हैं कि रजनीकांत ऐसे ही दर्शकों के बीच बने रहे और सिनेमा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed