फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajpal Yadav Birthday: पहली पत्नी की मौत के बाद नौ साल छोटी राधा से की थी राजपाल ने दूसरी शादी

Tue, 16 Mar 2021 04:31 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 16 Mar 2021 04:31 PM IST
विज्ञापन
Rajpal Yadav Birthday Special: His Love Story With Radha
rajpal yadav - फोटो : social media

बॉलीवुड एक्टर-कॉमेडियन राजपाल यादव का 16 मार्च यानी आज जन्मदिन है। राजपाल यादव ने अपने किरदारों से फैंस को खूब हंसाया है। चाहे ढोल फिल्म हो या भागम भाग सभी में राजपाल यादव को खूब पसंद किया गया और एक समय ऐसा था जब उनके नाम से ही फिल्में हिट हो जाती थीं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटे-छोटे रोल से की थी। राजपाल यादव को पहचान राम गोपाल वर्मा की फिल्म जंगल (2000) से मिली थी। आज राजपाल के जन्मदिन पर हम आपको बताने जा रहे हैं उनकी लव स्टोरी के बारे में...

Rajpal Yadav Birthday Special: His Love Story With Radha
rajpal yadav - फोटो : social media

राजपाल यादव ने 18 साल पहले राधा नाम की लड़की से शादी की थी। ये राजपाल यादव की दूसरी शादी थी। उनकी पहली पत्नी का नाम करुणा था। करुणा का निधन उस वक्त हो गया था जब उन्होंने पहली बेटी ज्योति को जन्म दिया। राजपाल इसके बाद शादी नहीं करना चाहते थे लेकिन हमसफर के तौर पर उन्हें राधा मिल गईं और जब ये दोस्ती प्यार में बदलीं तो दोनों ने सात फेरे ले लिए।

Rajpal Yadav Birthday Special: His Love Story With Radha
rajpal yadav - फोटो : social media

राजपाल यादव ने 10 मई 2003 को राधा संग सात फेरे लिए थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी लव स्टोरी पर बात करते हुए कहा था, 'मेरी पत्नी राधा मुझसे 9 साल छोटी हैं। हमारी लव मैरिज हुई थी। राधा से मेरी मुलाकात कनाडा में हुई थी, जब मैं फिल्म 'द हीरो' की शूटिंग के लिए वहां गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajpal Yadav Birthday Special: His Love Story With Radha
राजपाल यादव - फोटो : Instagram

राजपाल यादव ने बताया था, एक कॉमन फ्रेंड ने हम दोनों को मिलवाया था। हम दोनों 10 दिन तक कनाडा में साथ रहे। कनाडा से वापस लौटने के बाद भी एक-दूसरे के कॉन्टैक्ट में रहे। हालांकि मुलाकात के 10 महीने बाद राधा ने कनाडा छोड़कर भारत आने का फैसला किया। उन्होंने बताया था कि हम काफी देर फोन पर बातचीत करते थे। इस दौरान मेरा लंबा-चौड़ा फोन का बिल आया था।

विज्ञापन
Rajpal Yadav Birthday Special: His Love Story With Radha
Rajpal Yadav - फोटो : file photo

वहीं अपनी पहली मुलाकात पर राधा ने बताया था, 'मैं जब पहली बार मुंबई पहुंची, तब राजपाल मुझे अपने घर लेकर गए थे। उन्होंने मुझे सरप्राइज देने के लिए घर का इंटीरियर उसी होटल की तरह कराया था, जैसा कनाडा के होटल में था, जहां हम पहली बार मिले थे।' इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। अब दोनों की दो बेटियां हैं। राजपाल यादव की बेटी ज्योति की शादी हो चुकी हैं। ज्योति उनकी पहली पत्नी करुणा की संतान हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed