सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

राजपाल यादव से पहले कई सेलेब्स बने कंटेंट क्रिएटर, किसी ने छापे जमकर नोट; तो किसी को मिली अपार सफलता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sat, 28 Feb 2026 05:47 PM IST
सार

Famous Bollywood Celebs Content Creators: चेक बाउंस केस में राजपाल यादव ने कई दिन जेल में गुजारे, जमानत पर बाहर आकर उन्होंने नई पारी शुरू की, अब वह कंटेंट क्रिएटर बन गए हैं, अपना यूट्यूब चैनल एक्टर ने शुरू किया। लेकिन राजपाल यादव से पहले कई बॉलीवुड सेलेब्स ने यूट्यूब पर कदम रखा। जानिए, कौन-कौन हैं वो बॉलीवुड सेलिब्रिटीज। 

विज्ञापन
Rajpal Yadav Start Youtube Channel Bollywood Actors Farah Khan Archana Puran Singh Famous As Content Creators
बॉलीवुड सेलेब्स बने कंटेंट क्रिएटर - फोटो : अमर उजाला

‘हाय दोस्तों, मैं हूं राजपाल यादव। कुछ इसी तरह से जल्द ही कॉमेडियन, एक्टर राजपाल यादव यूट्यूब पर दर्शकों का स्वागत करेंगे। दरअसल, उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है, इसके जरिए वह लोगों को हंसाने की बात कर रहे हैं। लेकिन यूट्यूब पर आने वाले अकेले सेलिब्रिटी राजपाल यादव नहीं हैं, उनसे पहले भी कई सेलेब्स ने यूट्यूब चैनल खोले हैं और खूब शोहरत, नाम और पैसा कमाया है। जानिए, कौन हैं वो सेलेब्स? 

Trending Videos
Rajpal Yadav Start Youtube Channel Bollywood Actors Farah Khan Archana Puran Singh Famous As Content Creators
फराह खान - फोटो : इंस्टाग्राम@farahkhankunder

फराह खान ने कुकिंग वीडियो बनाकर छापे नोट
डायरेक्टर फराह खान भी अपना एक यूट्यूब चैनल चलाती हैं, जिसमें वह कुकिंग, फूड वीडियो शेयर करती हैं। साथ ही अपने इंडस्ट्री के दोस्तों को खाने पर भी बुलाती हैं। फराह अपने मेहमानों के लिए खास तरह की डिशेज बनवाती हैं, उन्हें खिलाती हैं और दोस्तों से खूब सारी बातचीत करती हैं। फराह का अंदाज भी कॉमेडी से भरा होता है, जो दर्शकों को खूब भाता है। हालिया एक इंटरव्यू में फराह खान ने बताया था कि उन्होंने पिछले एक साल में यूट्यूब से, ब्रॉन्ड से जमकर पैसा कमाया है। इतना पैसा तो उन्होंने अपने पूरे बॉलीवुड करियर में भी नहीं कमाया। इस तरह फराह खान तो कंटेंट क्रिएटर बनकर मालामाल हो गईं। फराह खान के यूट्यूब पर 2.7 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajpal Yadav Start Youtube Channel Bollywood Actors Farah Khan Archana Puran Singh Famous As Content Creators
भारती सिंह - फोटो : एक्स (ट्विटर)

भारती सिंह की पाॅपुलैरिटी में हुआ इजाफा 
भारती सिंह टीवी पर अपने कॉमिक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह कई रियालिटी शो भी होस्ट करती हैं। साथ ही भारती अपने पति और राइटर हर्ष लिंबाचिया के साथ मिलकर एक यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं। वह इस चैनल पर अपने लाइफस्टाइल व्लॉग्स शेयर करती हैं, जिन्हें फैंस का खूब प्यार मिलता है। भारती और हर्ष के इस व्लॉग चैनल नाम लाइफ ऑफ लिंबाचियास है। भारती इसमें हर दिन के छोटी-बड़ी बातों को शेयर करती हैं। भारती सिंह के यूट्यूब पर 8.9 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। 

Rajpal Yadav Start Youtube Channel Bollywood Actors Farah Khan Archana Puran Singh Famous As Content Creators
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@archanapuransingh

अर्चना पूरन सिंह भी कंटेंट क्रिएटर बनकर छा गईं
पिछले साल फिल्म-टीवी एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने भी अपना व्लॉगिंग चैनल शुरू किया था। वह हफ्ते में एक बार ही इस पर अपनी फैमिली का लाइफस्टाइल वीडियो शेयर करती हैं। अर्चना का चैनल तो पहले दिन ही लॉन्च होने पर हैक हो गया था। बाद में उन्हें अपना यूट्यूब चैनल वापस मिला। अर्चना के व्लॉगिंग वीडियो को फैंस कम समय ही काफी पसंद करने लगे हैं। अर्चना के व्लॉग में उनके पति परमीत सेठी और दोनों बेटे भी नजर आते हैं। पिछले दिनों परमीत सेठी ने भी कहा था कि उन्हें कंटेंट क्रिएटर बनकर बहुत ज्यादा कमाई हुई। अर्चना पूरन सिंह के यूट्यूब पर 1.15 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।

विज्ञापन
Rajpal Yadav Start Youtube Channel Bollywood Actors Farah Khan Archana Puran Singh Famous As Content Creators
आशीष विद्यार्थी - फोटो : एक्स (ट्विटर)

आशीष विद्यार्थी को मिली अपार सफलता
फिल्मों में विलेन के रोल करने वाले एक्टर आशीष विद्यार्थी भी कंटेंट क्रिएटर बन गए हैं। वह भी अपनी ट्रैवलिंग, फूड से जुड़ी वीडियो दर्शकों के साथ साझा करते हैं। आशीष के वीडियो को भी काफी लाइक किया जाता है, उनकी यूट्यूब पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग हो चुकी है। साथ ही वह स्टैंडअप कॉमेडी और शो भी करते हैं, इसे भी दर्शक काफी पसंद करते हैं। आशीष के यूट्यूब पर 2.42 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed