Ardh New Song: राजपाल यादव की फिल्म 'अर्ध' का नया गाना 'दम अली' रिलीज, फैंस जमकर कर रहे तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म के निर्देशक पलाश मुच्छल हैं। इस फिल्म में राजपाल और रूबीना के अलावा हितेन तेजवानी और कुलभूषण खरबंदा जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म की कहानी शिवा नाम के शख्स की है जो एक थिएटर आर्टिस्ट है। अपने सपने को पूरा करने के लिए वह मुंबई में काफी संघर्ष करता है। इस दौरान उसे महंगाई के दौर में खाने और घर चलाने के लिए पैसों की जरूरत होती है जिसकी वजह से वह एक ट्रांसजेंडर (पार्वती) का भेष धारण कर लोकल ट्रेन और ट्रैफिक सिग्नल में पैसे मांगने लगता है।
इस काम में उसकी पत्नी (रूबीना दिलैक) उसका साथ देती है। इस संघर्ष के साथ वह अपने सपनों को पूरा कर पाता है या फिर उसके सपने अधूरे ही रह जाते हैं यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी। इस फिल्म में कुल 6 गाने हैं जिसे फिल्म के निर्देशक पलाश मुच्छल ने ही कंपोज किया है। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही लोग राजपाल यादव की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।