फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vignesh Shivan Weds Nayanthara: नयनतारा ने विग्नेश संग शेयर की तस्वीर, राजनीकांत ने शादी में निभाई यह अहम रस्म

Thu, 09 Jun 2022 03:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 09 Jun 2022 03:00 PM IST
विज्ञापन
Nayanthara Vignesh Shivan Wedding: Couple first photo of marriage on social media, see pics
नयनतारा-विग्नेश शिवन - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण अभिनेत्री नयनतारा और निर्देशक विग्नेश शिवन शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने महाबलिपुरम में शादी रचाई है। शादी में साउथ और हिंदी सिनेमा की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं हैं। नयनतारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की पहली तस्वीर साझा की है, जिसमें विग्नेश उनके माथे को चूमते नजर आ रहे हैं।

Nayanthara Vignesh Shivan Wedding: Couple first photo of marriage on social media, see pics
नयनतारा-विग्नेश शिवन - फोटो : सोशल मीडिया

नए सफर की शुरुआत पर खुशी जताई
नयनतारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर साझा करते हुए बड़ा ही खूबसूरत कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, ' भगवान की कृपा से, माता-पिता और दोस्तों के आशीर्वाद से जिंदगी के नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं।' इसके साथ अभिनेत्री ने रिंग और दिल का इमोजी भी पोस्ट किया है। नयनतारा की इस तस्वीर पर फैंस भी नवविवाहित जोड़ी को शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें कि दोनों लंबे वक्त से अपनी शादी को लेकर चर्चा में थे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by nayanthara🔵 (@nayantharaaa)

Nayanthara Vignesh Shivan Wedding: Couple first photo of marriage on social media, see pics
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

रजनीकांत ने दिया मंगलसूत्र 
इस चर्चित शादी में शरीक होने वालों में सुपरस्टार रजनीकांत सबसे पहले मेहमान हैं। इसकी वजह भी सामने आ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नयनतारा और विग्नेश की शादी की रस्म में मंगलसूत्र रजनीकांत ने ही दिया है। कहा जा रहा है कि शादी में रजनीकांत ने विग्नेश शिवन को मंगलसूत्र दिया, जो विग्नेश ने नयनतारा को पहनाया। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nayanthara Vignesh Shivan Wedding: Couple first photo of marriage on social media, see pics
विग्नेश शिवन, नयनतारा - फोटो : social media

विग्नेश ने लिखा नयनतारा के लिए नोट
विग्नेश शिवन और नयनतारा अपने इस खास दिन पर बेहद खुश हैं। एक तरफ अभिनेत्री ने शादी की तस्वीर साझा की है। वहीं, शादी से ठीक पहले विग्नेश ने नयनतारा के लिए प्यार भरा नोट लिखकर साझा किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर नयनतारा को दुल्हन बने देखने के लिए अपनी उत्सुकता बताते हुए एक प्यार भरा नोट लिखा। अपनी होने वाली पत्नी के लिए उनका यह खत इस समय इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vignesh Shivan (@wikkiofficial)

विज्ञापन
Nayanthara Vignesh Shivan Wedding: Couple first photo of marriage on social media, see pics
नयनतारा-विग्नेश शिवन - फोटो : सोशल मीडिया

विरल भयानी ने साझा की तस्वीरें
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों की शादी की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ उन्होंने नयनतारा और विग्नेश शिवन को बधाई दी है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed