फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ashram 3: बॉबी देओल संग इंटिमेट सीन शूट करने के लिए इस हद तक गुजरीं ये अभिनेत्रियां, जानकर हो जाएंगे हैरान

Thu, 09 Jun 2022 02:26 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 09 Jun 2022 02:26 PM IST
विज्ञापन
ashram 3 esha gupta tridha Chaudhary these actresses use this tricks to get intimate with bobby deol 
ईशा गुप्ता, बॉबी देओल, त्रिधा चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉबी देओल की आश्रम 3 3 जून को रिलीज हो चुकी है। ये सीरीज दर्शकों को इतनी पसंद आ रही है कि हाल ही में इसके 100 मिलियन व्यूज पूरे हो चुके हैं। प्रकाश झा की सीरीज काफी विवादों में रही है, लेकिन उतना ही इसे प्यार भी मिला है। इस सीरीज में बॉबी देओल के साथ ईशा गुप्ता, त्रिधा चौधरी और अदिति पोहनकर ने जमकर इंटिमेट सीन्स दिए हैं। तीनों ने बॉबी देओल के साथ लव मेकिंग सीन फिल्माए हैं। अभिनेत्रियों ने बताया है कि उन्होंने लव मेकिंग सीन्स करने से पहले कितनी प्रैक्टिस की है। 




 
ashram 3 esha gupta tridha Chaudhary these actresses use this tricks to get intimate with bobby deol 
आश्रम 3 में ईशा गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

आश्रम 3 में ईशा गुप्ता ने बॉबी देओल के साथ जमकर इंटीमेट सीन्स दिए हैं। जिसकी खूब चर्चा हो रही है। हाल ही में ईशा ने बताया कि उन्हें बॉबी के साथ ऐसे सीन करने में कोई दिक्कत नहीं हुई थी। ईशा बॉबी देओल से करीब 17 साल छोटी हैं। इसके बावजूद उन्होंने आराम से अभिनेता के साथ लव मेकिंग सीन्स की शूटिंग की।

ashram 3 esha gupta tridha Chaudhary these actresses use this tricks to get intimate with bobby deol 
अनुरिता झा - फोटो : Social media
बता दें कि इस सीरीज में बॉबी देओल ने जितनी भी अभिनेत्रियों संग रोमांस किया है सभी उनसे लगभग आधी उम्र की हैं। बॉबी से 18 साल छोटी अभिनेत्री अनुरिता झा ने भी अभिनेता संग रोमांस किया है। उन्होंने बताया था कि इंटिमेट सीन की शूटिंग के लिए अभिनेत्री को अपने पिता से परमिशन लेनी पड़ी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
ashram 3 esha gupta tridha Chaudhary these actresses use this tricks to get intimate with bobby deol 
त्रिधा चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
आश्रम के पहले और दूसरे पार्ट में त्रिधा चौधरी के साथ भी बॉबी देओल के खूब लव मेकिंग सीन्स हैं। त्रिधा चौधरी ने बताया था उन्हें ऐसे सीन्स के वक्त काफी दिक्कत हुई थी। इसके लिए वह इंटीमेट सीन से पहले घंटों तकिए के साथ प्रैक्टिस करती थीं। 
विज्ञापन
ashram 3 esha gupta tridha Chaudhary these actresses use this tricks to get intimate with bobby deol 
आश्रम वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
सीरीज के इस नए सीजन में अभिनेता बॉबी देओल एक बार फिर निर्मल बाबा बन आश्रम में दरबार लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं, इस सीजन एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी अपनी बोल्ड और दिलकश अदाओं से दर्शकों को दीवाना बना रही हैं। प्रकाश झा द्वारा निर्मित और निर्देशित यह सीरीज दुनिया भर में ओटीटी प्लेटफॉर्म एम एक्स प्लेयर पर बिल्कुल फ्री देखी जा सकती है। आश्रम 3 में एक्टर बॉबी देओल और ईशा गुप्ता के अलावा अदिति पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल, दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोयनका,सचिन श्रॉफ, अध्ययन सुमन, त्रिधा चौधरी, विक्रम कोचर, अनुरिता के झा, रुशाद राणा, तन्मय रंजन, प्रीति सूद, राजीव सिद्धार्थ और जया सील घोष आदि हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed