फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonam Kapoor: जन्मदिन के मौके पर सोनम कपूर ने शेयर कीं अपनी सिजलिंग तस्वीरें, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Thu, 09 Jun 2022 02:11 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 09 Jun 2022 02:11 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस जल्द ही अपने बच्चे को जन्म देने वाली हैं। उनके फैंस बेसब्री से इस खुशखबरी का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Sonam Kapoor shared her sizzling pictures flaunting baby bump on the occasion of her birthday
सोनम कपूर - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस जल्द ही अपने बच्चे को जन्म देने वाली हैं। उनके फैंस बेसब्री से इस खुशखबरी का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में एक्ट्रेस समय-समय पर अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। सोनम कपूर आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने जन्मदिन के खास मौके पर एक्ट्रेस ने फैंस के साथ अपनी ताजा तस्वीरें शेयर की हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में अभिनेत्री अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।

Sonam Kapoor shared her sizzling pictures flaunting baby bump on the occasion of her birthday
सोनम कपूर - फोटो : Instagram

कुछ घंटे पहले शेयर की गई इन तस्वीरों में एक्ट्रेस एक बार फिर मैटरनिटी फोटोशूट करवाती नजर आईं। इस तस्वीरों में वह फेमस डिजाइनर अबू जानी-संदीप खोसला के ग्लैमरस आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। फोटोज में सोनम बिल्कुल डीवा लग रहीं हैं। अपने जन्मदिन पर शेयर की गई इन तस्वीरों में एक बार फिर सोनम का सिजलिंग लुक देखने को मिल रहा है। 

Sonam Kapoor shared her sizzling pictures flaunting baby bump on the occasion of her birthday
सोनम कपूर - फोटो : Instagram

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई इन तस्वीरों में सोनम ऑफ व्हाइट रंग की सिजलिंग साटिन ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनकी स्कर्ट पर मोतियों की एम्ब्रॉयडरी इसे और भी खूबसूरत बना रही हैं। वहीं, आउटफिट पर मौजूद कई ई सारी लंबी ट्रेल एक्ट्रेस को और भी गॉर्जियस लुक दे रही हैं। अपने इस आउटफिट के साथ उन्होंने न्यूड लिपस्टिक, ग्लोइंग बेस और ब्लशर से लुक में चार चांद लगा दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Kapoor shared her sizzling pictures flaunting baby bump on the occasion of her birthday
sonam kapoor - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं, स्लीक लुक को साथ बंधे बाल और उस पर लगे मोती उन्हें बेहद स्टाइलिश टच दे रहे हैं। अपने इस ग्लैमरस तस्वीरों में एक्ट्रेस अपनी बेबी बंप फ्लॉन्ट करती भी नजर आ रही हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए सोनम एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा। एक्ट्रेस ने तस्वीरों के साथ लिखा, मातृत्व के शिखर पर और अपने जन्मदिन के मौके पर, मैं वही कपड़े चुन रही हूं, जैसा मैं महसूस कर रही हूं- गर्भवती और शक्तिशाली, बोल्ड और सुंदर।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

विज्ञापन
Sonam Kapoor shared her sizzling pictures flaunting baby bump on the occasion of her birthday
सोनम कपूर - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि सोनम कपूर ने 21 मार्च को इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस इस साल अगस्त में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने 8 मई, साल 2018 में एक-दूसरे के साथ शादी रचाई थी। दोनों ने शादी से पहले कई सालों तक एक- दूसरे को डेट किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed