{"_id":"5acf05ea4f1c1b5c3e8b4af9","slug":"raju-rasia-starrer-film-hamar-raju-superstar-fist-look-released","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भोजपुरी फिल्मों का स्टार राजू बनेगा सुपरस्टार, सामने आया नई फिल्म का फर्स्ट लुक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भोजपुरी फिल्मों का स्टार राजू बनेगा सुपरस्टार, सामने आया नई फिल्म का फर्स्ट लुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी बेहतरीन आवाज और एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाले एक्टर राजू रसिया की इन दिनों सुर्खियों में हैं। वह अपनी नई फिल्म के साथ एक बार फिर से दर्शकों को अपना दीवाना बनाने आ रहे हैं। राजू रासिया की इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। उनकी यह फिल्म कॉमेडी एक्शन और पारिवारिक ड्रामा से भरपूर फिल्म होगी।
2 of 4
राजू रसिया की इस फिल्म का नाम ‘हमार राजू सुपर स्टार’ है। इस फिल्म का निर्देशन रुस्तम अली ने किया है, वहीं फिल्म के निर्माता एक्टर कृष्णा किंचित हैं। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार 'हमार राजू सुपर स्टार’ में ज्यादातर नए एक्टर्स को लिया गया है। फिल्म में राजू रसिया के साथ एक्ट्रेस मुस्कान चोपड़ा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
3 of 4
‘हमार राजू सुपर स्टार’ के फर्स्ट लुक को देखकर साफ कहा सकता है कि इस फिल्म में शानदार कॉमेडी ड्रामा देखने को मिलेगा। फर्स्ट लुक सामने आते ही भोजपुरी सिने प्रेमियों के बीच फिल्म को देखने की एक्सइटमेंट भी बढ़ गई है। बताया इस फिल्म में कुल 9 गाने होंगे। इसमें भजन सम्राट अनूप जलोटा की एक कव्वाली भी सुनने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
‘हमार राजू सुपर स्टार’ के निर्माता और फिल्म में विलेन का रोल कर रहे कृष्णा किंचित ने रिलीज डेट को लेकर कहा है कि फिल्म की रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि फिल्म इसी महीने रिलीज हो जाए। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि यह साफ सुथरी मनोरंजन से भरपूर फिल्म होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।