फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raju Srivastav: दिवाली पर रिलीज होगी राजू श्रीवास्तव की आखिरी फिल्म, करीबी ने बताई गजोधर भैया की पूरी प्लानिंग

Thu, 22 Sep 2022 10:51 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 22 Sep 2022 10:51 AM IST
विज्ञापन
Raju Sivastava Passed Away His Last Project with Kunal Khemu Kanjoos Makchoos will release on Diwali
raju srivastava - फोटो : social media

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं रहे। बुधवार को सुबह 10.20 बजे राजू श्रीवास्तव ने अंतिम सांस ली। 41 दिन तक मौत से लड़ने के बाद राजू ने 21 सितंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया। राजू के परिवार वाले, दोस्त और प्रशंसक नम आंखों से आज राजू को अंतिम विदाई देने पहुंचे हैं। बता दें कि राजू न सिर्फ एक बेहतरीन कॉमेडियन थे बल्कि एक अभिनेता भी थे। जी हां, उन्होंने अपने शुरुआती दौर में कई सारी फिल्मों में काम किया। अनिल कपूर से लेकर सलमान खान तक, कई सेलेब्स के साथ स्क्रिन शेयर की। वहीं, अब राजू आखिरी बार कुणाल खेमू के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिवंगत कॉमेडियन की आखिरी फिल्म 'कंजूस मक्खीचूस' रिलीज होने वाली है। 

Raju Sivastava Passed Away His Last Project with Kunal Khemu Kanjoos Makchoos will release on Diwali
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

16 अगस्त को करने वाले थे इस शख्स से मुलाकात, लेकिन उससे पहले ही...
राजू के करीबी मकबूल निसार ने मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान बताया कि, 'राजू भाई रघुबीर यादव के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। हम लोग फिल्म की शूटिंग के लिए 16 अगस्त को रघुबीर यादव के पास जाने भी वाले थे। लेकिन नियती को कुछ और ही मंजूर था। फिल्म की शूटिंग से पहले ही राजू भाई को हार्ट अटैक आ गया। हमारी प्लानिंग के हिसाब से इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली और देहरादून में होने वाली थी। लेकिन ऐसा हो न सका। हालांकि, राजू भाई के प्रशंसक उन्हें फिल्म 'कंजूस मक्खीचूस' में आखिरी बार देख पाएंगे। बता दें कि इस फिल्म में कुणाल खेमू के साथ-साथ कई बड़े कलाकार हैं।

Raju Sivastava Passed Away His Last Project with Kunal Khemu Kanjoos Makchoos will release on Diwali
राजू श्रीवास्तव (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

ओटीटी या सिनेमाघर कहां रिलीज होगी राजू भाई की आखिरी फिल्म?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजू श्रीवास्तव की आखिरी फिल्म 'कंजूस मक्खीचूस' मां-बाप और बच्चों के बीच के रिश्तों पर आधारित है। फिल्म के प्रोड्यूसर अनुज शर्मा ने बताया कि इस फिल्म में राजू श्रीवास्तव ने सरकारी बाबू का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। राजू की यह फिल्म को दिवाली के मौके पर ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raju Sivastava Passed Away His Last Project with Kunal Khemu Kanjoos Makchoos will release on Diwali
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव नहीं रहे। - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म से की थी अपने करियर की शुरुआत
बता दें कि राजू श्रीवास्तव ने अपने करियर की शुरुआत 80 के दशक में आई फिल्म तेजाब से की थी। इसके बाद उन्होंने 'मैंने प्यार किया', 'बाजीगर', 'मिस्टर आजाद', 'वाह तेरा क्या कहना', 'मैं प्रेम की दिवानी हूं', 'बिग ब्रदर', 'बॉम्बे टू गोवा', 'टॉयलेट एक प्रेमकथा' जैसी फिल्मों में अभिनय किया। वह कई सारे टीवी शोज में भी नजर आ चुके हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed