फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raju Srivastav: राजू के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, कहा- उन्होंने हमारे जीवन को सकारात्मकता से रोशन किया

Wed, 21 Sep 2022 12:33 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 21 Sep 2022 12:33 PM IST
विज्ञापन
Raju Srivastav Death: Pm Narendra Modi grief Over the death of Comedian and condoles his family
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव और पीएम मोदी। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

अपनी कॉमेडी से सबके चेहरों पर मुस्कान लाने वाले राजू श्रीवास्तव आज सबकी आंखें नम करके इस दुनिया से रुखस्त हो गए। बीते 41 दिन से अपनी जीवन की लड़ाई लड़ रहे राजू श्रीवास्तव ने आज सुबह दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। इस बात पर यकीन करना मुश्किल है कि कॉमीडी की दुनिया का यह चमकदार सितारा अब हमारे बीच नहीं रहा। राजू के निधन से पूरा देश शोक में है, हर कोई बस उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रहा है। ऐसे में अब राजू श्रीवास्तव के निधन पर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। 

Raju Srivastav Death: Pm Narendra Modi grief Over the death of Comedian and condoles his family
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर एक भावुक कर देने वाला नोट लिखा। अपने ट्विटर हैंडल पर राजू के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, 'राजू श्रीवास्तव ने हंसी और सकारात्मकता के साथ हमारे जीवन को रोशन किया। वह हमें बहुत जल्द छोड़कर चले गए हैं, लेकिन वह वर्षों तक अपने काम की बदौलत अनगिनत हजारों-लाखों लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। उनका निधन दुखद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ॐ शांति!

Raju Srivastav Death: Pm Narendra Modi grief Over the death of Comedian and condoles his family
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री के अलावा कई बड़ी हस्तियों ने कॉमेडी किंग कहे जाने वाले राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक जताया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से लेकर कुमार विश्वास तक राजनीति के क्षेत्र के कई लोगों ने उनके परिवार के की तरफ संवेदनाएं व्यक्त की हैं। इनके साथ ही कईं सेलेब्स ने भी उनके जाने को कॉमेडी इंडस्ट्री की अपूरणीय क्षति बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raju Srivastav Death: Pm Narendra Modi grief Over the death of Comedian and condoles his family
राजू श्रीवास्तव - फोटो : instagram/rajusrivastavaofficial/

आपको बता दें देश के मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को बीती 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करने के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। दिल का दौरा पड़ने के तुरंत बाद ही उन्हें दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। बीते 41 दिन से राजू वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रहे थे। लेकिन आज वह अपनी यह जंग हार गए, दिल्ली के एम्स में 10 बजकर 20 मिनट पर उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। राजू श्रीवास्तव के निधन के बाद से ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई नम आंखों से राजू को श्रद्धांजलि दे रहा है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed