फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raju Srivastav Death: राजू के जाने पर 'राम' भी रो पड़े, कहा- महीने भर जिंदगी के लिए जूझते रहे मेरे मित्र, लेकिन

Wed, 21 Sep 2022 12:06 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 21 Sep 2022 12:06 PM IST
विज्ञापन
Raju Srivastava Passes Away Tv Serial Ramayan Fame Arun Govil tweet on Comedian death
राजू श्रीवास्तव, अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया है। 58 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। हार्ट अटैक के बाद उनका इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा था। पिछले 41 दिनों से डॉक्टर उन्हेंं बचाने की कोशिश कर रहे थे। उनके निधन की खबर आते ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। उनके निधन पर सेलेब्स की भी प्रतिक्रिया आने लगी है। टीवी के 'राम' अरुण गोविल सोशल मीडिया पर गहरा दुख व्यक्त किया है। 

Raju Srivastava Passes Away Tv Serial Ramayan Fame Arun Govil tweet on Comedian death
वाराणसी में सोमवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन के अवसर पर बोलते हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला

अरुण ने राजू को श्रद्धांजलि देते हुए ट्विटर पर लिखा, 'एक महीने तक लगातार हॉस्पिटल में जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हमारे मित्र और कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव आखिरकार ज़िंदगी की जंग हार गए, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें, और उनके परिजनों को ये दुख सहन करने की क्षमता दें। ॐ शांति।'

Raju Srivastava Passes Away Tv Serial Ramayan Fame Arun Govil tweet on Comedian death
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 10 अगस्त की सुबह हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद एम्स में उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी। डॉक्टरों को राजू के दिल के एक हिस्से में 100% ब्लॉकेज मिला था। इलाज के दौरान डॉक्टरों को उनके सिर में सूजन भी मिला था। कॉमेडियन के परिवार में उनकी पत्नी शिखा, बेटी अंतरा, बेटा आयुष्मान, बडे़ भाई सीपी श्रीवास्तव, छोटे भाई दीपू श्रीवास्तव, भतीजे मयंक और मृदुल हैं।15 दिन तक बेहोश रहने के बाद बताया जा रहा था कि उनकी बॉडी ने थोड़ा रिस्पॉन्स किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने तब अपना पैर मोड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raju Srivastava Passes Away Tv Serial Ramayan Fame Arun Govil tweet on Comedian death
राजू श्रीवास्तव - फोटो : ANI

गौरतलब है कि एक्टिंग के अलावा राजू राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमा चुके थे। साल 2014 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ज्वाइन किया था। वह पार्टी के कुछ बड़े नेताओं से मिलने दिल्ली पहुंचे थे। 10 अगस्त को वर्क आउट के दौरान उन्हें दिल दौरा पड़ गया और वह ट्रेडमिल से गिरकर बेहोश हो गए। जिसके बाद उन्हें तुरंत एम्स में भर्ती कराया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed