फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raju Srivastav: नए साल पर राजू श्रीवास्तव की पत्नी ने साझा किया उनका थ्रोबैक वीडियो, देखकर भावुक हुए फैंस

Mon, 02 Jan 2023 01:24 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 02 Jan 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Raju Srivastav wife shikha shares a throwback video of comedian wishes happy new year 2023 watch
राजू श्रीवास्तव (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

नव वर्ष को मौके पर हर कोई जश्न मना रहा है और एक दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के एक वीडियो ने फैंस को भावुक कर दिया है। दरअसल राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा श्रीवास्तव ने नव वर्ष के मौके पर एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है, जिसमें गजोधर भैया को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते देखा जा सकता है।


 

Bigg Boss: कॉन्सर्ट में रोमांटिक हुए टीना-शालीन, शानदार इवेंट के लिए बिग बॉस ने एमसी स्टैन को कहा शुक्रिया

Raju Srivastav wife shikha shares a throwback video of comedian wishes happy new year 2023 watch
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में नए साल की शुभकामनाएं देते दिखे राजू श्रीवास्तव
शिखा श्रीवास्तव ने जो वीडियो साझा किया है, उसमें राजू श्रीवास्तव के साथ वह भी साथ में नजर आ रही हैं। यह थ्रोबैक वीडियो किसी न्यू ईयर सेलिब्रेशन फंक्शन के दौरान का है। जिसमें राजू श्रीवास्तव हंसते हुए नए साल की शुभकामनाएं दे रहे हैं, उन्हें कहते सुना जा सकता है कि "हैप्पी न्यू ईयर,...बहुत मुबारक हो आपको, आपके लिए बहुत मजेदार हो खुशहाल हो।" इस पोस्ट पर फैंस बेहद भावुक प्रतिक्रिया देते दिखाई दिए।
 

B-Town: ये सेलेब्स हो चुके हैं ऑनलाइन ठगी का शिकार, एक को तो लगी थी लाखों की चपत

Raju Srivastav wife shikha shares a throwback video of comedian wishes happy new year 2023 watch
राजू श्रीवास्तव - फोटो : social media
नए साल पर शिखा श्रीवास्तव ने कहा सभी का शुक्रिया

शिखा श्रीवास्तव ने पोस्ट शेयर कर लिखा, "राजू श्रीवास्तव परिवार आज इस नये वर्ष के मौके पर आप शुभचिंतकों, दोस्त, फैंस, मीडियाकर्मियों, सभी का तहेदिल से शुक्रिया अदा करना चाहता है, जिन्होंने अपनी प्रार्थनाओं में श्री राजू श्रीवास्तव जी को याद रखा और इतना प्यार दिया। यह आपका प्यार और सहयोग ही हमारे परिवार की ताकत बना। आइये हम और आप मिल कर इस नये वर्ष 2023 का आगमन श्री राजू श्रीवास्तव जी के जीवन लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए मुस्कुरा कर करते हैं। आप सभी को नये साल की शुभकामनाएं 2023।"
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Raju Srivastav (@rajusrivastavaofficial)



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Raju Srivastav wife shikha shares a throwback video of comedian wishes happy new year 2023 watch
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, हैप्पी न्यू ईयर राजू जी, आप जहां भी हो शांति में हों। वहीं दूसरे ने लिखा, "बिना राजू भाई के बॉलीवुड में कॉमेडी अधूरी है, आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगे, मिस यू सर।"इसके अलावा कई अन्य लोग भी इसी तरह अपनी प्रतिक्रिया देते नजर  रहे हैं। साल 2022 में हार्ट अटैक के  बाद राजू श्रीवास्तव को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां 42 दिनों तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद कॉमेडियन ने 21 सितंबर को इस दुनिया से अलविदा कह दिया।
 

Prabhas: 'एनिमल' के फर्स्ट लुक पोस्टर पर प्रभास का आया रिएक्शन, रणबीर कपूर को बताया सुपरस्टार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed