फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B-Town: ये सेलेब्स हो चुके हैं ऑनलाइन ठगी का शिकार, एक को तो लगी थी लाखों की चपत

Mon, 02 Jan 2023 12:45 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 02 Jan 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Stars Who Became a Victim of Online Frauds from Payal Rohatgi to Puneet Issar
पुनीत इस्सर-अन्नू कपूर-पायल रोहतगी - फोटो : अमर उजाला

इंटरनेट और तकनीक के इस दौर में इंसान को जितनी सहूलियत मिली हैं, उतने ही जोखिम भी बढ़े हैं। आजकल शॉपिंग से लेकर रुपये-पैसे का हर काम आसानी से ऑनलाइन हो जाता है। पहले की तरह बैंक और बाजार के चक्कर नहीं काटने पड़ते। मगर, एक तरफ सुविधा बढ़ी है तो दूसरी तरफ धोखेबाजी भी हो रही हैं। आए दिन लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहे हैं। सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि फिल्म जगत की कई हस्तियों के साथ भी धोखाधड़ी हो चुकी है। आइए जानते हैं...

Stars Who Became a Victim of Online Frauds from Payal Rohatgi to Puneet Issar
पायल रोहतगी - फोटो : सोशल मीडिया

पायल रोहतगी
बिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी पायल रोहतगी हाल ही में ऑनलाइन ठगी की शिकार हुईं। दरअसल, पायल ने वर्कआउट वियर के लिए ऑनलाइन शॉपिंग की थी, लेकिन साइज में कुछ मसला होने के बाद पायल ने रिटर्न कर दिया। उन्होंने बताया कि कंपनी से व्यक्ति ने आकर उनसे सामान वापस ले लिया। कस्टमर केयर ने पायल को एक फॉर्म भरने के लिए कहा। रजिस्ट्रेशन के लिए 10 रुपये जमा करने थे, जिसके के लिए उन्होंने कार्ड का इस्तेमाल किया और पायल के साथ धोखाधड़ी हो गई। पायल ने बताया कि रजिस्ट्रेशन फीस भरने के बाद उनके अकाउंट से सीधा 20,238 रुपये डेबिट हो गए। फिलहाल एक्ट्रेस ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज करा दी है। 
Bhojpuri: बेशुमार दौलत की मालकिन हैं ये भोजपुरी अभिनेत्रियां, जानें कौन हैं इंडस्ट्री की सबसे महंगी हीरोइन?

Stars Who Became a Victim of Online Frauds from Payal Rohatgi to Puneet Issar
अन्नू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अन्नू कपूर
दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर अपनी प्रतिभा के लिए जाने जाते हैं। फैंस उनकी कलाकारी के कायल हैं। बीते वर्ष अक्तूबर में अन्नू कपूर को लेकर एक निराशाजनक खबर आई थी। वह ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक अन्नू कपूर करीब 4 लाख 36 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए। एक प्रमुख प्राइवेट बैंक का अधिकारी बन केवाईसी डीटेल्स को अपडेट करने के बहाने अन्नू कपूर को ठग लिया गया था। हालांकि, पुलिस ने समय पर एक्शन लिया, जिसकी वजह से अभिनेता को उनकी ठगी गई राशि से 3 लाख 8 हजार रुपये वापस मिल गए।
Bigg Boss 16: नए साल पर एमसी स्टैन ने दी लाइव परफॉर्मेंस, रैपर इक्का और सीधे भी पहुंचे घर के अंदर

विज्ञापन
विज्ञापन
Stars Who Became a Victim of Online Frauds from Payal Rohatgi to Puneet Issar
अभिनेता पुनीत इस्सर - फोटो : अमर उजाला

पुनीत इस्सर
बीते वर्ष नवंबर के महीने में 'महाभारत' फेम अभिनेता पुनीत इस्सर को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई थी। एक्टर ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हुए। एक शख्स ने पुनीत इस्सर का अकाउंट हैक कर लाखों रुपये हड़पने की कोशिश की थी। हालांकि, इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। दरअसल, दक्षिण मुंबई इलाके में एक्टर का शो आयोजित किया गया था, लेकिन आरोपी ने पहले उनका ईमेल हैक किया। इसके बाद शो की बुकिंग से आए 13.76 लाख रुपये हड़पने की कोशिश की। इसका खुलासा उस वक्त हुआ जब एक्टर ने अपना ईमेल इस्तेमाल करने की कोशिश की थी। बता दें कि पुनीत इस्सर महाभारत में दुर्योधन का किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा उन्होंने कई और टीवी शो किए है।
New Year 2023: नए साल के जश्न में डूबे में सितारे, आलिया-रणवीर की क्यूट केमिस्ट्री तो…

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed