फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raju Srivastav Passed Away: राजू श्रीवास्तव पर अभद्र टिप्पणी करना रोहन जोशी को पड़ा भारी, जमकर हो रही आलोचना

Thu, 22 Sep 2022 11:54 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 22 Sep 2022 11:54 AM IST
सार

मशूहर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बीते दिन दुनिया से विदा ले चुके हैं। लंबे समय से अस्पताल में भर्ती राजू ने बुधवार को अंतिम सांस ली। कॉमेडियन की मौत की खबर सामने आते ही हर कोई शोक में डूब गया।

विज्ञापन
Raju Srivastava Death :AIB Fame Rohan Joshi Gets Trolled For Insulting Late Comedian Gajodhar Bhaiya
Raju Srivastav, Rohan Joshi - फोटो : Social media

मशूहर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बीते दिन दुनिया से विदा ले चुके हैं। लंबे समय से अस्पताल में भर्ती राजू ने बुधवार को अंतिम सांस ली। कॉमेडियन की मौत की खबर सामने आते ही हर कोई शोक में डूब गया। एक महीने से ज्यादा समय तक जारी जिंदगी से जंग में राजू आखिरकार हार गए। आज दिल्ली के निगमबोध घाट पर  कॉमेडियन को अंतिम विदाई दी जाएगी। उनके निधन के बाद से ही हर कोई लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। इसी बीच स्टैंडअप कॉमेडियन रोहन जोशी के राजू श्रीवास्तव को लेकर किए गए ट्वीट ने बवाल मचा दिया है।

Raju Srivastava Death :AIB Fame Rohan Joshi Gets Trolled For Insulting Late Comedian Gajodhar Bhaiya
Raju Srivastav, Rohan Joshi - फोटो : Social media

दरअसल, उन्होंने बीते दिन राजू श्रीवास्तव की मौत पर असंवेदनशील टिप्पणी की थी। एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्होंने कॉमेडियन की मौत को कर्मा बताया था। यूट्यूबर अतुल खत्री ने एक पोस्ट शेयर करते हुए राजू को श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने पोस्ट में लिखा, RIP राजू भाई! आप बहुत से लोगों के लिए एक प्रेरणा थे। जब भी आप स्टेज पर चढ़े उसे जगमगा दिया। तुम्हारी मौजूदगी से ही लोगों के चेहरों पर मुस्कान आ जाती थी। आपको सभी बहुत याद करेंगे। इंडियन स्टैंड अप कॉमेडी के लिए ये बहुत बड़ा नुकसान है। अतुल खत्री के इसी पोस्ट पर रोहन जोशी ने कमेंट कर दिया।

Raju Srivastava Death :AIB Fame Rohan Joshi Gets Trolled For Insulting Late Comedian Gajodhar Bhaiya
Raju Srivastav, Rohan Joshi - फोटो : Social media

अपने कमेंट में रोहन ने लिखा था कि 'हमने कुछ नहीं खोया है। ये एक कर्मा था या एक तरह का रोस्ट जो खबरों में आ रहा है। राजू श्रीवास्तव ने न्यू वेव स्टैंड अप कॉमेडी के दौरान न्यू कॉमिक में एंट्री पाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ा। जब भी कोई नई आर्ट फॉर्म आती उन्हें हर न्यूज चैनल पर बुलाया जाता, भले ही उन्हें वहां कुछ समझ नहीं आता। हां, उन्होंने कुछ बढ़िया जोक मारे थे, लेकिन उन्हें कॉमेडी की समझ नहीं थी।' इसके साथ ही उन्होंने कमेंट में अपशब्द का भी इस्तेमाल किया। रोहन का यही कमेंट उन पर भारी पड़ गया और सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना की जाने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raju Srivastava Death :AIB Fame Rohan Joshi Gets Trolled For Insulting Late Comedian Gajodhar Bhaiya
Raju Srivastav, Rohan Joshi - फोटो : Social media

मामले को बढ़ता देख अब रोहन ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पक्ष रखा है। रोहन ने बवाल होते देख इस कमेंट को पहले ही डिलीट कर दिया था। साथ ही अब इस पर सफाई भी दी है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुे लिखा, 'यही सोचकर डिलीट किया क्योंकि एक मिनट के गुस्से के बाद मुझे एहसास हुआ कि आज का दिन मेरी निजी भावनाओं को दिखाने के लिए सही नहीं है। सॉरी, अगर इससे किसी को दुख पहुंचा और नजरिया दिखाने के लिए धन्यवाद।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed