Raju Srivastava: राजू के होश में आने की खबरों के बीच बेटी का बयान, अविश्वसनीय सूत्रों पर भरोसा न करने की अपील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने कॉमेडियन के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट साझा किया है। अंतरा श्रीवास्तव ने अपने बयान में लिखा, 'प्रिय सभी शुभचिंतकों, मेरे पिता राजू श्रीवास्तव की हालत स्थिर है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। वह इस समय वेंटिलेटर पर हैं। केवल एम्स दिल्ली और राजू जी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के बयान ही भरोसेमंद और वास्तविक हैं। किसी और की ओर से कोई अन्य समाचार या बयान अविश्वसनीय है।'
वहीं, राजू श्रीवास्तव के भाई दीपू श्रीवास्तव ने भी कॉमेडियन के होश में आने की खबरों की पुष्टि नहीं की है। एक इंटरव्यू के दौरान दीपू श्रीवास्तव ने कहा कि अभी की स्थिति ये है कि राजू श्रीवास्तव स्टेबल हैं। वे अभी वेंटिलेटर पर ही हैं और उनके होश में आने की जानकारी डॉक्टरों की ओर से परिवार वालों को नहीं दी गई है। ऐसे में हम उनके होश में आने की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। राजू श्रीवास्तव की सेहत से जुड़ी सभी अपडेट उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर ही दी जाएंगी। वहां आपको सही जानकारी मिलेगी।
बता दें कि राजू श्रीवास्तव 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करने के दौरान बेहोश हो गए थे। उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया और उसी दिन उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। वह तभी से वह वेंटिलेटर पर हैं। उनकी तबीयत को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही थीं, जिससे परिवार भी परेशान हो रहा था। अब कॉमेडियन की बेटी ने सिर्फ उनके आधिकारिक अकाउंट से दी जा रही अपडेट पर ही विश्वास करने की अपील की है।