‘भाग मिल्खा भाग’ में ‘फ्लाइंग सिख’ यानी मिल्खा सिंह का किरदार निभाकर फरहान अख्तर ने सभी का दिल जीत लिया था। फहरान की ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया था। इस फिल्म ने कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए थे। वहीं अब 6 साल बाद फरहान अख्तर और राकेश ओमप्रकाश मेहरा की जोड़ी एक बार फिर से सामने आ रही है।
राकेश ओमप्रकाश मेहरा का ट्वीट, 'तूफान के जरिए मैं और फरहान करेंगे एक नई जर्नी की शुरूआत'
दरअसल, भाग मिल्खा भाग के बाद एक और स्पोर्ट बेस्ड फिल्म में नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि यह फिल्म एक बॉक्सर की कहानी पर बेस्ड है फिल्म का नाम तूफान होगा। बता दें कि इस बात की जानकारी खुद फरहान ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। फरहान ने अपनी और भी राकेश ओमप्रकाश मेहरा की तस्वीर को शेयर करते हुए पोस्ट अपलोड की। पोस्ट में फरहान ने लिखा कि, ‘ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि भाग मिल्खा भाग के 6 साल बाद ओमप्रकाश और मैं फिल्म तूफान बनाने जा रहे हैं। फिल्म एक बॉक्सर पर बेस्ड होगी।’
Thrilled to share that 6 years after Bhaag Milkha Bhaag, @RakeyshOmMehra and I are reuniting to create #Toofan .. a heartfelt story of a boxer.
Hope for your best wishes as we embark on this new journey. Love@ritesh_sid @excelmovies @ROMPPictures pic.twitter.com/wvWvWIvNj9
वहीं राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने भी ट्वीट करते हुए लिखा- ‘तूफान के जरिए मैं और फरहान एक नई जर्नी की शुरूआत करने जा रहे हैं।’ अब फिल्म के नाम से अंदाजा तो यही लगाया जा रहा है कि यह फिल्म किसी भारतीय बॉक्सर की बायोपिक हो सकती है।
Embarking on a new journey with @FarOutAkhtar to create #Toofan A heartfelt love story@ROMPPictures @excelmovies @ritesh_sid pic.twitter.com/y79cet79At
— Rakeysh Mehra (@RakeyshOmMehra) January 16, 2019
वहीं राकेश ओमप्रकाश मेहरा इससे पहले फिल्म अक्श, रंग दे बसंती और दिल्ली-6 का भी निर्देशन कर चुके हैं। वहीं फरहान अख्तर फिल्म भाग मिलखा भाग के बाद दिल धड़कने दो, शादी के साइड इफेक्टस, वजीर, रॉक ऑन 2, डेडी और लखनऊ सेंट्रल जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वहीं फरहान एक्टिंग के अलावा फिल्म 'गली बॉय’ के प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं।

कमेंट
कमेंट X