{"_id":"5c3458d5bdec2256c66bc84a","slug":"rakesh-roshan-diagnosed-cancer-know-about-his-life-struggle","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राकेश रोशन पर अंडरवर्ल्ड ने चलवाई थीं गोलियां, अमिताभ बच्चन के साथ इस वजह से नहीं करते फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राकेश रोशन पर अंडरवर्ल्ड ने चलवाई थीं गोलियां, अमिताभ बच्चन के साथ इस वजह से नहीं करते फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 08 Jan 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 13
rakesh roshan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के लिए आज एक चौंकाने वाली खबर आई । ऋतिक रोशन ने बताया कि उनके पिता राकेश रोशन को कैंसर हुआ है । इससे पहले सोनाली बेंद्रे और इरफान खान को कैंसर होने की खबर सामने आई थी । ऋतिक ने अपने पिता के साथ एक तस्वीर शेयर कर इस बात का खुलासा किया ।
2 of 13
पिता राकेश रोशन के साथ ऋतिक रोशन
राकेश रोशन का इलाज शुरू हो चुका है । कैंसर उनके गले में है । राकेश रोशन हमेशा अपने भारी-भरकम बजट वाली फिल्मों के लिए चर्चा में रहते हैं। उन्होंने अपने बेटे ऋतिक के लिए कई फिल्में बनाईं । यहां तक कि राकेश ने अपनी ही फिल्म 'कहो ना प्यार है' से बेटे को डेब्यू करवाया । कई हिट फिल्में देने के बाद अब वो एक और फिल्म 'कृष 4' बनाने की तैयारी में हैं।
3 of 13
'कहो ना प्यार है' के सेट पर ऋतिक और करीना के साथ राकेश रोशन
फिल्म बनाने से पहले ही राकेश को ये बीमारी होना बेहद दुखद है। इस वजह से फिल्म का काम भी कुछ समय के लिए रोक दिया गया है । माना जा रहा है कि 'कृष 4' भी एक बड़े बजट की फिल्म होगी। फिल्म में राकेश रोशन स्पेशल इफेक्ट्स के लिए विदेशों से टेक्नीशियन बुलाते हैं। इस समय एक फिल्म पर करोड़ों रुपए खर्च करने वाले राकेश रोशन ने कभी बेहद गरीबी भरे दिन भी देखे हैं। जानते हैं राकेश रोशन के स्ट्रगल के बारे में...
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
राकेश रोशन ने टी प्रकाश राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'घर घर की कहानी' में बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरुआत की थी। राकेश ने कई फिल्में की लेकिन उन्हें एक कामयाब हीरो का दर्जा नहीं मिल पाया। इसके बाद उन्होंने फिल्म डायरेक्शन में अपना हाथ आजमाना चाहा। इसी के चलते उन्होंने ऋषि कपूर के साथ 1980 में फिल्म 'आपके दीवाने' बनाई। फिल्म ठीक-ठाक चली लेकिन वो कामयाबी नहीं मिली जिसका राकेश रोशन को इंतजार था।
विज्ञापन
5 of 13
राकेश रोशन को मिली राहत
- फोटो : getty
इसके बाद 1982 में उन्होंने 'कामचोर' बनाई। इस फिल्म में उन्हें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ा। एक इंटरव्यू के दौरान राकेश रोशन ने बताया था कि फिल्म में वो और जयाप्रदा थे। उन्हें फिल्म का मशहूर गाना 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' शूट करने के लिए ऊटी जाना था। तब राकेश के पास इतने पैसे नहीं थे कि वो ऊटी जा सकें। इसके बाद उन्होंने अपनी कार गिरवी रख दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।