{"_id":"5c344636bdec2256c50f4dc9","slug":"sonakshi-sinha-date-salman-khan-upcoming-hero-zaheer-iqbal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या सच में सलमान के दोस्त के बेटे को डेट रही हैं सोनाक्षी सिन्हा, बॉलीवुड में करने वाले हैं डेब्यू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या सच में सलमान के दोस्त के बेटे को डेट रही हैं सोनाक्षी सिन्हा, बॉलीवुड में करने वाले हैं डेब्यू
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 08 Jan 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sonakshi sinha
- फोटो : file photo
Link Copied
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों चर्चा में हैं। सोनाक्षी के फैंस के लिए बड़ी रोचक खबर है। इन दिनों वह बेहद खास शख्स की वजह से मीडिया में छाई हुई हैं। खबरों की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा ऐसे शख्स को डेट कर रही हैं जो जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं जहीर इकबाल की। जहीर इकबाल सलमान खान के दोस्त के बेटे हैं।
Trending Videos
2 of 5
Sonakshi and Zaheer
- फोटो : instagram
बॉलीवुड के दबंग खान की फिल्म से डेब्यू करने वाली सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को कई जगह एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। फिल्मफेयर की खबर के अनुसार सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की दोस्ती करवाने में सलमान खान की अहम भूमिका है। बताया जाता है कि सानोक्षी और जहीर कम मिलते हैं। इन दोनों को आखिरी बार सलमान खान के जन्मदिन पर साथ देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Sonakshi and Zaheer
- फोटो : instagram
सलमान खान के जन्मदिन पर सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल उनके पनवेल फार्महाउस की जन्मदिन पार्टी में एक ही कार में पहुंचे थे। इन दोनों के सोशल मीडिया की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा के जन्मदिन पर जहीर इकबाल ने उन्हें बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी थी। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी के साथ अपनी तस्वीर साझा की थी।
गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा के बाद सलमान खान जहीर इकबाल को भी जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करवाने वाले हैं। जहीर इकबाल मशहूर ज्वेलर के बेटे हैं। जहीर के पिता और सलमान एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं। खबर है कि वह एक्टर मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन बहल के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
Sonakshi Sinha
- फोटो : file photo
खबरों की मानें तो सलमान खान जहीर इकबाल और प्रनूतन बहल को साथ लेकर कश्मीर पर बनी एक लव स्टोरी के जरिए बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे हैं। इन दिनों फिल्म की शूटिंग जोरों पर है। फिल्म को नितिन कक्कर डायरेक्ट कर रहे हैं। जहीर इकबाल और प्रनूतन बहल की फिल्म के इसी साल रिलीज होने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।