सब्सक्राइब करें

अर्जुन ने विदेशी गर्लफ्रेंड से किया प्यार का खुलेआम इजहार, इंस्टा पर शेयर की ऐसी तस्वीर

एंटरटेनमेंट डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम Published by: साइस्ता सैफी Updated Tue, 08 Jan 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
Arjun rampal openly expresses affection of love for foreign girlfriends
bollywood - फोटो : self
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने अफेयर्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। बता दें कि अर्जुन रामपाल ने साल 1998 में अपने से दो साल बड़ी सुपरमॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी। साल 2002 में उनकी बड़ी बेटी माहिका और साल 2005 में छोटी बेटी मायरा का जन्म हुआ। कुछ सालों से जेसिया और अर्जुन के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे। 

 
Trending Videos
Arjun rampal openly expresses affection of love for foreign girlfriends
bollywood - फोटो : self
हाल ही में दोनों अलग भी हो गए हैं। इस समय अर्जुन रामपाल साउथ अफ्रिकन मॉडल गैबरीला को डेट कर रहे हैं। अर्जुन रामपाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर किसी शादी समारोह की है। तस्वीर शेयर करते हुए अर्जुन ने कैप्शन में लिखा है कि ...शादी में ...लेकिन मेरी नहीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun rampal openly expresses affection of love for foreign girlfriends
bollywood - फोटो : self
तस्वीर में अर्जुन राम पाल क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी गर्लफ्रेंड ने भी क्रीम कलर का लहंगा पहना हुआ है। बता दें गैबरीला साउथ अफ्रीका की एक फेमस मॉडल हैं। साल 2018 में उनका नाम विश्व की 100वीं सेक्सियस्ट महिला की लिस्ट में शामिल किया गया था। वह मिस आईपीएल बॉलीवुड भी रह चुकी हैं। आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स का प्रतिनिधित्व भी किया था। 
 
Arjun rampal openly expresses affection of love for foreign girlfriends
bollywood - फोटो : self
इतना ही नहीं अर्जुन रामपाल का नाम इससे पहले कई अभिनेत्रियों और मॉडल्स के साथ जुड़ चुका है। उनकी शादी में दरार मॉडल नताशा स्टेनकोविक से बढ़ती नजदीकियों के चलते आई थी।बता दें नताशा और अर्जुन रामपाल की मुलाकात फिल्म सत्याग्रह के सेट पर हुई थी, लेकिन फिल्म डैडी के बाद दोनों के अफेयर की चर्चा होने लगी। इन चर्चाओं के बाद ही अर्जुन रामपाल का रिश्ता टूट गया।
 
विज्ञापन
Arjun rampal openly expresses affection of love for foreign girlfriends
bollywood - फोटो : self
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और उनकी पत्नी सुजैन खान के बीच दरार भी अर्जुन रामपाल की वजह से ही आई थी। हालांकि अर्जुन ने दोनों के बीच अफेयर की बात को सिरे से खारिज कर दिया था। उनका कहना था कि वह दोनों केवल अच्छे दोस्त हैं। लेकिन कई बार दोनों की तस्वीरें ने सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। जिसके बाद सुजैन और ऋतिक एक दूसरे से अलग हो गए।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed