फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के सालभर बाद ही अलग हो गए थे राखी-गुलजार, लेकिन अब तक नहीं लिया तलाक

Tue, 13 Aug 2019 05:18 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 13 Aug 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
Rakhee Gulzar Birthday Special gulzar and her relation
राखी-गुलजार - फोटो : social media

15 अगस्त 1947 को जन्मीं राखी ने अपनी करियर में अमिताभ बच्चन के साथ कई हिट फिल्में दी हैं। वो कभी लाखों, करोड़ों दिलों की धड़कन थीं। कभी वो अमिताभ बच्चन की प्रेमिका के रूप में दिखीं तो कभी सेक्रेटरी और कभी मां। फिल्मफेयर से लेकर नेशनल अवॉर्ड और पद्मश्री पुरस्कार तक राखी को सब मिला है। 

Rakhee Gulzar Birthday Special gulzar and her relation
गुलजार और राखी

जाने-माने निर्देशक-गीतकार गुलजार और राखी ने 15 मई 1973 को शादी की थी। फिर इनके घर बेटी मेघना का जन्म हुआ। मेघना के पैदा होने के एक साल बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। गुलजार राखी के फिल्मों में काम करने के खिलाफ थे। इस बात को राखी ने स्वीकार भी किया है।

Rakhee Gulzar Birthday Special gulzar and her relation
राखी-गुलजार - फोटो : social media

राखी के फिल्मी करियर को लेकर दोनों में काफी विवाद रहा लेकिन अलग होने के बाद भी दोनों ने तलाक नहीं लिया। पति से अलग होने के बाद राखी ने बॉलीवुड में अपनी दूसरी पारी खेली। जिसमें उन्होंने कई हिट फिल्में दीं। इनमें कभी-कभी, कसमे वादे, त्रिशूल, मुकद्दर का सिकंदर, दूसरा आदमी, जुर्माना, काला पत्थर आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhee Gulzar Birthday Special gulzar and her relation
राखी-गुलजार - फोटो : social media

पति से अलग होने के बाद भी उनका रिश्ता पहले जैसा ही है। एक इंटरव्यू में राखी ने बताया था, 'वो आज भी मुझे अपनी पत्नी की तरह ट्रीट करते हैं। अपने घर से मुझे फोन करते हैं और कहते हैं, मैंने चार दोस्तों को डिनर पर बुलाया है और घर पर कोई खाना नहीं है। तो जल्दी से कुछ झिंगा करी भेज दो और मैं भेजती हूं।'

विज्ञापन
Rakhee Gulzar Birthday Special gulzar and her relation
Meghna Gulzar
इस बारे में राखी और गुलजार की बेटी मेघना कहती हैं, "अच्छा ही हुआ दोनों अलग हो गए क्योंकि मतभेद होने के बावजूद साथ रहने से अच्छा है सुकून के साथ अलग-अलग रहना। दोनों ने अपने एकाकीपन को काम से भर लिया है।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed