फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपक कलाल के साथ बिग बॉस में एंट्री का दावा करते ही ट्रोल हुईं राखी, यूजर्स ने जमकर लिए मजे

Fri, 31 May 2019 04:36 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 31 May 2019 04:36 PM IST
विज्ञापन
rakhi sawant and deepak kalal enter in bigg boss 13 users troll them
Rakhi sawant Deepak kalal
बिग बॉस सीजन 13 में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट की काफी चर्चा हो रही है । इन कंटेस्टेंट में कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत का नाम भी सामने आया है । खबरों की मानें तो राखी सावंत, दीपक कलाल के साथ बिग बॉस में एंट्री करने वाली हैं । राखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसके बाद से उनके बिग बॉस 13 में दिखाई देने के कयास और भी तेज हो गए हैं । 
rakhi sawant and deepak kalal enter in bigg boss 13 users troll them
Rakhi Sawant Deepak Kalal - फोटो : सोशल मीडिया
दीपक कलाल के साथ राखी ने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए होस्ट सलमान खान और चैनल को धन्यवाद कहा है। राखी ने लिखा है, ‘सलमान खान और चैनल को शुक्रिया।’ हालांकि राखी ने जितने भी टैग किए हैं वो सब गलत हैं । इसे भी लोग मजाक के तौर पर ले रहे हैं । 
rakhi sawant and deepak kalal enter in bigg boss 13 users troll them
Rakhi sawant Deepak kalal
इस फाेटो पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया । यूजर्स ने लिखा, 'अजीब लीला है प्रभु की...' दूसरे यूजर ने लिखा, 'तो लाइव सुहागरात बिग बॉस में होगी' । एक और यूजर ने लिखा, 'राखी हमें तुम पर बिल्कुल भरोसा नहीं है ।' कुछ दिन पहले दीपक कलाल और राखी ने अपनी शादी की झूठी खबर फैलाई थी । बाद में अपने आप ही शादी तोड़ भी दी थी । 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Thanks too Salmaan khan and colars 📺 #beingsalmankhan #bingsalmaan@salmaankhan@colartv#salmankhan #bigboos13 #endomol #instagram #bigboos12house

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on

विज्ञापन
विज्ञापन
rakhi sawant and deepak kalal enter in bigg boss 13 users troll them
राखी सावंत - फोटो : Instagram
दोनों ने पब्लिसिटी के लिए शादी का झूठा कार्ड सोशल मीडिया पर शेयर किया था । साथ ही ये भी कहा था कि वो लाइव सुहागरात मनाएंगे । बता दें कि राखी साल 2013 में आए बिग बॉस सीजन 1 की भी कंटेस्टेंट रह चुकी हैं । उन्होंने शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी और 40 दिन के बाद शो से बाहर हो गई थीं । 
 
विज्ञापन
rakhi sawant and deepak kalal enter in bigg boss 13 users troll them
rakhi sawant
बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट की बात करें तो सीआईडी में इंस्पेक्टर दया का रोल निभाने वाले एक्टर दयानंद शेट्टी का नाम सामने आया था । दया के अलावा टीवी एक्टर करण पटेल, 'लाडो' की अम्मा जी, जय भानुशाली और उनकी ऐक्ट्रेस पत्नी माही विज भी शो में नजर आ सकते हैं। चैनल या मेकर्स ने अभी किसी भी कंटेस्टेंट की पुष्टि नहीं की है । 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed