फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rakhi Sawant and Ritesh Separated: पति रितेश से अलग हुईं राखी सावंत, तोड़ी तीन साल की शादी

Mon, 14 Feb 2022 07:29 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 14 Feb 2022 07:29 AM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant announced separation from husband Ritesh shared the post and explained the reason
राखी सावंत, रितेश - फोटो : सोशल मीडिया

राखी सावंत ने अपनी शादीशुदा जिंदगी से एक बहुत बड़ी जानकारी दी है। राखी सावंत ने जब शादी की थी तब बेशक उन्होंने लोगों को अपने पति रितेश से नहीं मिलवाया था। लेकिन बिग बॉस 15 में राखी सावंत के साथ उनके पति रितेश भी आए थे। इस दौरान राखी ने रितेश को दुनिया से रूबरू करवाया था। वहीं, अब राखी सावंत ने अपने पति रितेश से अलग होने का एलान कर दिया है।


 
राखी सावंत ने शेयर किया नोट
राखी सावंत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक लंबा चौड़ा नोट शेयर कर अपने और रितेश के अलग होने की जानकारी लोगों को दी है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने बताया है कि उन दोनों ने अपने बीच की परेशानियों को खत्म करने की कोशिश की। लेकिन वह दोनों ऐसा करने में सफल नहीं हो पाए और इसी वजह से दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है।

Rakhi Sawant announced separation from husband Ritesh shared the post and explained the reason
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

राखी सावंत ने अपने नोट में लिखा, ‘सभी फैंस और मेरे प्रिय जन, हम आप लोगों से कहना चाहते हैं कि मैं और रितेश एक दूसरे से अलग हो गए हैं। 'बिग बॉस' के बाद बहुत कुछ हुआ और कई चीजें ऐसी हुईं जो मेरे कंट्रोल से बाहर थीं। हम लोगों ने बहुत कोशिश की, लेकिन आखिर में यही फैसला किया हम दोनों अपनी लाइफ अलग-अलग बिताएं।’

Rakhi Sawant announced separation from husband Ritesh shared the post and explained the reason
राखी सावंत, रितेश - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे राखी सावंत ने लिखा, ‘मैं बहुत ज्यादा दुखी हूं कि ये सब वैलेंटाइन डे के ठीक एक दिन पहले हुआ। लेकिन फैसला तो लेना ही था। उम्मीद करती हूं कि रितेश के साथ सब अच्छा हो। मुझे अभी इस वक्त अपने काम पर फोकस करना है और अपने आप को खुश और हेल्दी रखना है। आप सभी का मुझे समझने और सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया। राखी सावंत।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant announced separation from husband Ritesh shared the post and explained the reason
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

राखी सावंत के इस पोस्ट पर यूजर्स भी जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों का मानना है कि राखी सावंत और रितेश ‘बिग बॉस 15’ की वजह से साथ आए हैं और इसी वजह से अब दोनों अलग हो रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा है कि ड्रामा खत्म। एक यूजर ने लिखा है, ‘ये तो होना ही था।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘फाइनली ड्रामा खत्म हो गया।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘हमें ये सब पहले से ही पता था। ये पहले से तय था।’

विज्ञापन
Rakhi Sawant announced separation from husband Ritesh shared the post and explained the reason
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि राखी सावंत से पहले रितेश की शादी हो चुकी है। इस बात का खुलासा खुद राखी ने बिग बॉस के सीजन 14 में किया था। रितेश की पहली पत्नी का नाम स्निग्धा है। स्निग्धा का इंटरव्यू भी सामने आया था, जिसमें स्निग्धा ने रितेश पर मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed