राखी सावंत जो बोलती हैं, डंके की चोट पर बोलती हैं। एक से बढ़कर एक विवादित बयान देकर 'कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन' के तौर पर पहचान कायम कर चुकीं राखी सावंत इन दिनों रियलिटी शो 'बिग बॉस-11' की एक कंटेस्टेंट पर इस कदर फिदा हैं कि उन्हें ऑस्कर अवॉर्ड तक की हकदार बता दिया।
Bigg Boss 11 की इस कंटेस्टेंट पर इस कदर फिदा हैं राखी सावंत, कहा- इन्हें तो ऑस्कर मिलना चाहिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस कंटेस्टेंट से राखी सावंत इतनी इंप्रेस हैं वह कोई और नहीं बल्कि अर्शी खान हैं। यह वहीं अर्शी खान जिन्हें शो के दौरान झगड़ों और बयानों की वजह से 'जिल्लत के लड्डू' मिले। वहीं, शो से बाहर होने के बाद जब वह एकता कपूर की बॉक्स ऑफिस क्रिकेट का हिस्सा बनीं, तो वहां राखी सावंत से भी झगड़ों की वजह से सुर्खियों में आईं।
A post shared by Voompla (@voompla) on
अर्शी खान हाल ही में राखी सावंत के साथ दादा साहेब फिल्म फाउंडेशन अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची थीं। यहां उन्होंने डांस परफॉर्मेंस भी दी। कुछ दिन पहले ही अर्शी खान ने 'बिग बॉस-11' कंटेस्टेंट सब्यसाची सतपथी के कलेक्शन के लिए रैंप वॉक किया। टीवी के मशहूर एक्टर सचिन खुराना के साथ वह शो स्टॉपर बनीं। ट्रेडिशनल अवतार में वह बहुत आकर्षक लगीं।
राखी सावंत भी इन दिनों सुर्खियों में हैं। कठुआ गैंगरेप और आसाराम की उम्रकैद के बाद अब उन्होंने बॉलीवुड में कास्टिंग काउच पर विवादास्पद बयान दिया है। न्यूज एजेंसी आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में राखी सावंत ने कहा, 'फिल्म इंडस्ट्री में रेप नहीं होता। जो होता है सहमति से होता है। आज कल तो लड़कियां कहती हैं, कुछ भी कर लो, मुझे काम दे दो। इसमें प्रोड्यूसर्स की क्या गलती है?'