फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छोटे-मोटे काम से करोड़ों कमा लेती हैं ड्रामा क्वीन राखी, 15 करोड़ की संपत्ति की हैं मालकिन

Mon, 25 Nov 2019 12:02 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 25 Nov 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant birthday special Bollywood Drama Queen Rakhi Sawant Net Worth
rakhi sawant - फोटो : file photo

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। बात चाहे किसी पर कमेंट करने की हो या फिर अपनी पॉलिटिकल पार्टी बनाने की वो बखूबी मीडिया का ध्यान खींचना जानती हैं। 25 नवंबर को राखी सावंत का जन्मदिन होता है और राखी के नाम के साथ अगर कुछ सबसे पहले याद आता है तो वह है ड्रामेबाजी और कॉन्ट्रोवर्सी। राखी को तो जैसे सबेस बड़ी ड्रामा क्वीन घोषित ही कर दिया गया है क्य़ोंकि वे खबरों में रहने का कोई न कोई बहाना ढूंढ ही लेती हैं। 



Rakhi Sawant birthday special Bollywood Drama Queen Rakhi Sawant Net Worth
rakhi sawant - फोटो : social media

फिल्म 'अग्निचक्र' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली राखी ने बॉलीवुड में कई हिट आइटम सॉग्स दिए हैं इतना ही नहीं राखी अपनी बातों से मीडिया में चर्चा में रहीं, लेकिन उससे ज्यादा वो अपने खराब कपड़ों की वजह से गॉसिप में रही हैं। राखी सावंत रियलिटी शो की दुनिया में 'राखी का स्वयंवर' नाम का रियलिटी शो भी लॉन्च कर चुकी हैं। 2009 में लॉन्च हुए इस शो में राखी ने टोरंटो के एक प्रतिभागी से राखी ने शादी भी रचाई थी और कुछ महीने बाद अलग होने का भी एलान कर दिया था।

Rakhi Sawant birthday special Bollywood Drama Queen Rakhi Sawant Net Worth
Rakhi sawant - फोटो : Twitter

राखी सावंत के पिता आनंद सावंत मुंबई पुलिस में कॉन्सटेबल थे। वो मुंबई में अपनी मां जया के साथ रहती हैं। राखी सावंत अपने बोल्ड बयानों में कभी ब्रेस्ट डोनेट करने की बात करती हैं, तो कभी सोशल मीडिया पर बोल्ड तस्वीरें शेयर अपने फैन्स को खूबसूरती का दीदार कराती हैं।
राखी की प्रॉपर्टी की बात करें तो उनके पास मुंबई में दो फ्लैट और एक बंगला है जिसकी करीब कीमत 11 करोड़ रुपए है। राखी ने 2014 में राष्ट्रीय आम पार्टी बनाई थी और चुनाव लड़ा था। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान उन्होंने जो एफिडेविट भरा था उसमें उन्होंने बोल्ड लेटर्स में लिखा था कि उनकी हाईस्कूल क्वालिफिकेशन 'illiterate' है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant birthday special Bollywood Drama Queen Rakhi Sawant Net Worth
rakhi sawant - फोटो : social media

इतना ही नहीं इंटरनेट पर मौजूद आंकड़ों की मानें तो राखी करीब 15 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं और ये संपत्ति उन्होंने खुद बनाई है। राखी के पास 21.6 लाख रुपए की फोर्ड एंडेवर कार भी है। राखी की कमाई ज्यादातर स्टेज परफॉर्मेंस से आती है। इसके अलावा राखी के पास एक बहुत जरूर काम है वो है अपने नए नए बयानों की वजह से सुर्खियों में बने रहना। राखी बिग बॉस के अलावा 'नच बलिए 3', 'ये है जलवा', 'अरे दीवानों मुझे पहचानों', 'राखी का स्वयंवर' जैसे रियलिटी शो में नजर आ चुकी हैं
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed