फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rakhi Sawant: कभी होटल में खाना परोसती थीं राखी सावंत, परिवार के खिलाफ जाकर बनीं 'आइटम गर्ल'

Wed, 25 Nov 2020 10:29 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 25 Nov 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant Birthday Special When Actress Have To Work as Waitress At Tina Ambani Wedding For Only 50 Rupees
राखी सावंत - फोटो : Instagram

बॉलीवुड की मशहूर आइटम गर्ल राखी सावंत का जन्म 25 नवंबर 1978 को हुआ था। इस साल राखी अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। राखी सावंत अक्सर अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चाओं में रहती हैं। वो जब चाहे जो चाहे बोल देती हैं। ऑनस्क्रीन अपनी अजीबोगरीब हरकतों की वजह से वो अधिकतर समय सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीत कुछ समय से राखी ने अपनी शादी को लेकर भी सुर्खियां बटोरीं। राखी के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...

Rakhi Sawant Birthday Special When Actress Have To Work as Waitress At Tina Ambani Wedding For Only 50 Rupees
राखी सावंत - फोटो : Instagram

महाराष्ट्र के मुंबई में जन्मीं राखी सावंत का बचपन संघर्ष से भरा रहा है। राखी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तो 1997 से की थी। लेकिन उन्होंने छोटी उम्र से ही काफी संघर्ष भरे दिन दिन बिताए हैं। महज 10 साल की उम्र में उन्होंने टीना अंबानी की शादी में लोगों को खाना सर्व किया था। इस काम के लिए राखी को सिर्फ 50 रुपये मेहताना मिला था। घर में आर्थिक तंगी की स्थिती को देखते हुए उनके घर वालों ने उनसे ये काम करवाया था।

Rakhi Sawant Birthday Special When Actress Have To Work as Waitress At Tina Ambani Wedding For Only 50 Rupees
Rakhi sawant - फोटो : Twitter

राखी ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती थीं जहां घर की महिलाओं या लड़कियों को आजादी नहीं थी। ऐसे में महज 11 साल की उम्र में डांडिया नाचने की जिद करने पर उनकी मां और मामा ने मिलकर राखी के लंबे बाल काट दिए थे। बालों को कुछ इस तरह से काटा गया था कि उन्हें देखने पर लग रहा था कि बालों को जला दिया गया है। राखी पूरे दिन आइने के सामने खड़ी होकर रोई थीं। उसी दिन राखी ने ये फैसला कर लिया था कि वो अपने परिवार के खिलाफ जाकर ही सारे काम करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant Birthday Special When Actress Have To Work as Waitress At Tina Ambani Wedding For Only 50 Rupees
राखी सावंत

इसके बाद ही राखी ने बॉलीवुड में भी कदम रखा। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1997 में फिल्म 'अग्निचक्र' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'जोरू का गुलाम', 'ये राते हैं प्यार के' और 'जिस देश में गंगा रहता है' जैसी फिल्मों में कुछ छोटे- मोटे किरदार और डांस नंबर किए। इन दिनों राखी राजनीति में भी सक्रिय हैं। 

विज्ञापन
Rakhi Sawant Birthday Special When Actress Have To Work as Waitress At Tina Ambani Wedding For Only 50 Rupees
राखी सावंत - फोटो : instagram

राखी सावंत प्यार के मामले में असफल साबित हुईं। राखी मॉडल और एक्टर अभिषेक अवस्थी के साथ रिलेशनशिप में काफी समय तक रहीं। दोनों ने साथ में डांस रियलिटी शो 'नच बलिये' भी जीता। दोनों की शादी की बातें भी समाने आईं लेकिन ये रिश्ता शादी के पड़ाव पर पहुंचने से पहले ही टूट गया। इसके बाद राखी ने अपना स्वयंवर भी नेशनल टेलीविजन पर रचाया लेकिन इसमें भी वो सफल नहीं रहीं। हालांकि अब राखी ने शादी कर ली है लेकिन उनका दूल्हा कौन है ये किसी को पता नहीं।

पढ़ें: क्रिकेट से पहले प्राइम वीडियो पर कबड्डी का धमाल, अभिषेक बच्चन के सूरमा भी ठोकेंगे ताल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed