अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपने एक्शन के अलावा फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। उनके इंस्टाग्राम पर ऐसी तस्वीरों और वीडियोज की भरमार है जिसमें वे वर्कआउट करते नजर आते हैं। टाइगर ने अब अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की है, जो कि बेहद खास है।
करियर के शुरुआती दिनों में ऐसे दिखते थे टाइगर श्रॉफ, तस्वीर साझा करते हुए लिखा- ‘सब कुछ वैसा ही है बस...’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीर टाइगर के करियर के शुरुआती दिनों की है। इस मोशन पिक्चर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'यह मेरे शुरुआती शूट्स में से है। ज्यादा कुछ नहीं बदला है सिवाय फेशियल हेयर के।' तस्वीर में टाइगर सिक्स पैक्स एब में नजर रहे हैं। उनका किलर लुक देखकर फैंस भी दीवाने हो गए।
बीते दिनों टाइगर ने मालदीव से अपनी कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए थे। किसी तस्वीर में टाइगर समंदर किनारे नजर आ रहे हैं तो किसी में डाइव लगाते दिखे। मालदीव के लिए वे अपनी कथित गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी के साथ रवाना हुए थे।
टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म 'गणपत' की निर्माताओं ने आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है। इस फिल्म का निर्माण पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले होगा जबकि फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' बनाने वाले विकास बहल को। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल के मध्य से शुरू होगी।
टाइगर श्रॉफ की आखिरी फिल्म इसी साल मार्च में रिलीज हुई बागी 3 है। फिल्म में टाइगर के अलावा रितेश देशमुख, श्रद्धा कपूर और अंकिता लोखंडे की मुख्य भूमिका है।। फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है। बागी 3 में एक बार फिर से टाइगर का एक्शन अवतार देखने को मिला। दर्शकों की ओर से फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।