राखी सावंत अक्सर अपने बयानों के लिए सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर सोशल मीडिया पर राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के फैसले के पीछे अपनी फिल्म का हाथ बता रही हैं।
इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का दावा, मेरी फिल्म के बाद पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें राखी सावंत धारा 370 पर बात करती नजर आ रही हैं। एक मिनट 38 सेकेंड के वीडियो में राखी कह रही हैं कि उनकी फिल्म के बाद ही पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने का फैसला लिया है।
वीडियो के करीब 50वें सेकेंड से राखी ने कहा- धारा 370 पर मेरी फिल्म भी बनी है। कहते हैं न एक आदमी की सक्सेस के पीछे एक औरत का हाथ होता है। तो कही न कही कश्मीर का जो ये मुद्दा है उसमें बेशक मेरा हाथ है। अभी तक ये पूरा मामला हुआ नहीं था। मोदी जी ने फैसला लिया नहीं था।'
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की प्रेरणा पीएम मोदी को राखी सावंत से मिली ;)#RakhiSawant #PMNarendraModi #PMModi #Article370 #Rakhi #JammuAndKashmir #ViralVideo #KashmirWithModi #KashmirWelcomesChange #AmitShah #AmitShahRocks pic.twitter.com/cEzHXJn4It
इसके आगे राखी सावंत कहती हैं- 'लेकिन जबसे मैंने फिल्म धारा 370 बनाई है, मैंने फिल्म के लिए जाकर शूटिंग किया। वहां पर जितने भी बीजेपी कार्यकर्ता थे, बीजेपी नेता था, हमने बहुत सपोर्ट किया और तब मोदी जी को लगा कि फिल्में बन रही हैं। तो ऐसे में जो धारा 370 है उसको वहां से निस्तेनाबूत कर दिया जाए। तो अब कश्मीर हमारा है और बहुत ही जल्द पाकिस्तान भी हमारा होगा।'
गौरतलब है कि राखी हाल ही में अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में थी। वहीं मीडिया को इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनके पति अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी में काम करते हैं।