फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राखी सावंत ने खोले पति के अंदरुनी राज, बोलीं-डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी में काम करते हैं वो

Tue, 06 Aug 2019 02:20 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 06 Aug 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant got married to an NRI businessman Ritesh Who works for donald trump company
rakhi sawant - फोटो : social media

अक्सर अपने बयानों और फोटोज को लेकर सुर्खियों में रहने वालीं राखी सावंत ने आखिरकार अपनी शादी को लेकर खुलासा कर दिया है। राखी ने बताया कि उन्होंने 20 जुलाई को शादी की थी। लेकिन वो डर गई थीं इसके चलते वो ये बात मीडिया को नहीं बता पाईं।

Rakhi Sawant got married to an NRI businessman Ritesh Who works for donald trump company
Rakhi Sawant - फोटो : Social Media

राखी ने एक इंटरव्यू में शादी को लेकर कहा- 'मेरे पति का नाम रितेश है। वो डोनाल्ड ट्रंप की एक कंपनी के लिए काम करते हैं।' वही शादी को लेकर उन्होंने कहा- गुड न्यूज तो है, लेकिन मेरे पति को मीडिया पसंद नहीं है। उनको किसी के सामने नहीं आना था। शादी तो परिवार के बीच में होती है, दुनिया को थोड़ी न बुलाना होता है।

Rakhi Sawant got married to an NRI businessman Ritesh Who works for donald trump company
rakhi sawant - फोटो : social media

इसके बाद राखी ने कहा कि वो अभी पति के साथ लंदन शिफ्ट नहीं होंगी। वो अपना काम जारी रखना चाहती हैं। वहीं अपनी लव स्टोरी के बारे में उन्होंने कहा कि सिर्फ व्हाट्सएप चैट के जरिए ही उन्हें प्यार हो गया। वहीं सोशल मीडिया पर प्रोपजल मिला और शादी करने के लिए उन्होंने हां कह दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant got married to an NRI businessman Ritesh Who works for donald trump company
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

राखी ने कहा- वह काफी डर गई थी इसलिए उन्होंने झूठ बोल दिया। शादी के बारे में बात करते हुए राखी बताती हैं कि शादी काफी गुपचुप तरीके से की गई इसमें परिवार के सिर्फ 4-5 लोग ही शामिल हुए थे। इतना ही नहीं शेयर की गई तस्वीरों में राखी के हाथ में जो चूड़ा दिख रहा है उसपर किसी का नाम लिखा हुआ है। अगर आप तस्वीर तो गौर से देखेंगे तो इन चूड़े पर रितेश लिखा हुआ है।

विज्ञापन
Rakhi Sawant got married to an NRI businessman Ritesh Who works for donald trump company
Rakhi Sawant - फोटो : instagram

फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'मैं बहुत खुश हूं और बहुत मजे कर रही हूं। मेरे ईश्वर और फैन्स को शुक्रिया।' हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब राखी सावंत की शादी की चर्चा सामने आई है। इसके पहले भी वे पिछले साल दीपक कलाल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी शादी की प्लानिंग बताई थी। लेकिन दोनों की ही शादी नहीं हुई। इसके पहले 2009 में राखी का स्वयंवर नाम से एक रियलटी टीवी शो भी कर चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed