फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rakhi Sawant: साजिद खान के समर्थन में आईं राखी सावंत, कहा- जिन लड़कियो ने आरोप लगाए हैं वो...

Thu, 13 Oct 2022 07:53 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 13 Oct 2022 07:53 PM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant in Support of Bigg Boss 16 Contestant Sajid Khan said He is not yet Guilty
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर साजिद खान इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। छोटे पर्दे के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस में साजिद आज कल नजर आ रहे हैं जिसकी वजह से वह चर्चा के केंद्र में हैं। घर में उनकी एंट्री पर बॉलीवुड समेत कई महिलाओं ने बिग बॉस की जमकर आलोचना की है। इस बीच राखी सावंत उनके समर्थन में खड़ी हो गई हैं।


Monalisa: हाथों में मेहंदी और पैरों में महावर, करवा मां का आशीर्वाद लेने को मोनालिसा ने की ये तैयारियां

Rakhi Sawant in Support of Bigg Boss 16 Contestant Sajid Khan said He is not yet Guilty
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में राखी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह उनके सपोर्ट में बातें करती दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो  तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में राखी कहती हैं, 'पूरी दुनिया अगल हो जाए फिर भी मैं अकेले साजिद खान को सपोर्ट करूंगी क्योंकि चार साल से अभी तक उनका गुनाह साबित नहीं हुआ है। चार साल से उनका करियर बर्बाद हो गया है। उन्होंने अब तक कोई फिल्म नहीं की है।' 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


TV Celebs: सीरियल के सेट पर को-स्टार को दिल दे बैठे ये सितारे, किसी को मिला दर्द तो कोई अब भी है साथ

Rakhi Sawant in Support of Bigg Boss 16 Contestant Sajid Khan said He is not yet Guilty
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में राखी आगे कहती हैं, 'जिन लड़कियों ने साजिद पर आरोप लगाए हैं आप उनका बैकग्राउंड देखिए...फिल्म पाने के लिए वो किस हद तक जाती हैं।' उन्होंने आगे कहा कि अगर कोर्ट में यह बात साबित हो जाती है तो मैं भी चप्पल लेकर खड़ी हूं क्योंकि किसी भी लड़की के साथ गलत नहीं होना चाहिए। बता दें कि मी टू के तहत बॉलीवुड के कई दिग्गजों पर यौन शोषण के आरोप लग चुके हैं। उनमें से एक साजिद खान भी हैं। 
Shruti Haasan: सुंदर दिखने श्रुति हासन ने करवाई थी नाक की सर्जरी, कहा- फर्क नहीं पड़ता कि लोग...

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant in Support of Bigg Boss 16 Contestant Sajid Khan said He is not yet Guilty
साजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया

इन आरोपों के बाद साजिद पिछले चार साल से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए थे। हाल ही में उन्होंने बिग बॉस में एंट्री ली है जिसके बाद से ही उनका विरोध किया जा रहा है। वर्क फ्रंट की बात करें तो साजिद खान ने बतौर डायरेक्टर अपनी शुरुआत हे बेबी फिल्म से की थी। इसके बाद वह हाउसफुल और हाउसफुल 2 जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। मी टू के आरोप लगने के बाद से उन्हें हाउसफुल 4 से हटा दिया गया था।
Karva Chauth 2022: आदिल दुर्रानी के नाम की मेहंदी रचा खूब इठलाईं राखी सावंत, वीडियो में दिखा रोमांटिक अंदाज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed