फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Celebs: सीरियल के सेट पर को-स्टार को दिल दे बैठे ये सितारे, किसी को मिला दर्द तो कोई अब भी है साथ

Thu, 13 Oct 2022 07:00 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 13 Oct 2022 07:00 PM IST
विज्ञापन
TV Stars Who Fell in Love On Set from Divyanka Vivek to Gurmeet Debina
सरगुन मेहता-रवि दुबे, विवेक दहिया-दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : social media

बॉलीवुड हो या फिर टेलीविजन इंडस्ट्री सितारे अपनी रील लाइफ में कई तरह के किरदार अदा करते हैं। ऐसे में स्टार्स के बीच लंबे समय तक काम करते हुए अच्छी दोस्ती और बॉन्डिंग हो जाती है। वहीं कई बार सितारें एक दूसरे के प्यार में भी पड़ जाते हैं। ऐसे कई टीवी स्टार्स हैं जिन्हें सेट पर ही प्यार हो गया हालांकि किसी का प्यार शादी के मुकाम तक पहुंच गया तो किसी को दिल टूटने का दर्द झेलना पड़ा। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ टीवी सितारों के बारे में।

TV Stars Who Fell in Love On Set from Divyanka Vivek to Gurmeet Debina
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी अभिनेत्री गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी
देबीना बनर्जी और अभिनेता गुरमीत चौधरी भी छोटे पर्दे के मशहूर कपल्स में से एक हैं। दोनों कि मुलाकात एक कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने के दौरान हुई थी, इसके बाद उनकी बॉन्डिंग मजबूत होती गई और आखिरकार एक दिन दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। फिलहाल दोनों एक प्यारी सी बच्ची के माता-पिता हैं और जल्दी ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत भी करने वाले हैं।

TV Stars Who Fell in Love On Set from Divyanka Vivek to Gurmeet Debina
शोएब इब्राहिम, दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम 'ससुराल सिमर का' सीरियल में साथ काम करते नजर आए थे। दोनों की मुलाकात भी इसी सीरियल के सेट पर हुई थी और एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी कर ली और आज टीवी इंडस्ट्री के लवली कपल्स में से एक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
TV Stars Who Fell in Love On Set from Divyanka Vivek to Gurmeet Debina
ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी - फोटो : सोशल मीडिया

ऋत्विक धनजानी-आशा नेगी
अभिनेता ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में साथ नजर आए थे। टीवी के इस कपल का प्यार भी शूटिंग सेट पर मिलने के बाद परवान चढ़ा था और दोनों अपने रिलेशन को लेकर काफी चर्चा में भी रहे, लेकिन छह से सात साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद इनके रिश्ते में दरार आ गई और दोनों ने अपनी राहें जुदा कर लीं।

विज्ञापन
TV Stars Who Fell in Love On Set from Divyanka Vivek to Gurmeet Debina
सरगुन मेहता, रवि दुबे - फोटो : insta

रवि दुबे-सरगुन
रवि दुबे और सरगुन टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। वह अक्सर कपल गोल्स देते नजर आते हैं। रवि और सरगुन मेहता की पहली मुलाकात दिल्ली में सीरियल 12/24 करोल बाग के सेट पर हुई थी। शूटिंग के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर कुछ सालों बाद कपल शादी के बंधन में बंध गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed