राखी सांवत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और पिछले लंबे वक्त से सुर्खियों में हैं। ऐसे में एक बार फिर राखी के एक पोस्ट के चलते वो सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल राखी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट किया है। पोस्ट एक मां और बच्चे का फोटो है।
हनीमून के बाद राखी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की ऐसी फोटो, यूजर्स बोले- प्रेग्नेंट भी हो गई क्या?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राखी सावंत ने 23 अगस्त को इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट किया है। फोटो में एक मां एक बच्चे के साथ नजर आ रही हैं। फोटो बेहद प्यारी है और इस फोटो पोस्ट के बाद से ही राखी सावंत से उनके फैंस पूछ रहे हैं कि क्या वो प्रेग्नेंट हैं।
राखी के इस पोस्ट पर कई कमेंट्स आए हैं जिनमें से अधिकतर कमेंट्स में यही एक सवाल है कि क्या वो प्रेग्नेंट हैं। वहीं कुछ यूजर राखी को ट्रोल करने की भी कोशिश कर रहे है। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा- शादी के बाद प्रेग्नेंसी का नाटक शुरू, कमाल का दिमाग है... ।'
पढ़ें: राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर किया कुछ ऐसा, सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछा- शादी टूट गई क्या ?
बता दें कि हाल ही में राखी के पोस्ट देख यूजर्स ने पूछा था कि क्या उनका तलाक हो रहा है। राखी के इन फोटोज पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- 'क्या तुम्हारी शादी टूट गई?' वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट में लिखा 'तलाक?' इसके साथ ही एक अन्य ने राखी को लंबा मैसेज करते हुए लिखा - 'राखी कभी तो गंभीर हो जाया करो, कभी शादी, कभी दीपक कलाल तो कभी कोई दूसरा नाटक। ऐसे तुम अपनी इमेज खराब कर रही हो'
पढ़ें: हनीमून की नई तस्वीरों में राखी सावंत ने फिर पति को छिपाया, यूजर ने कहा- 'शादी हुई भी है या नहीं'
गौरतलब है कि करीब एक महीने से जहां राखी अपनी शादी की बात कर रही हैं तो वहीं यूजर्स बार बार एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि उनके पति कहां हैं ? राखी ने बताया था कि उनके पति डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी के लिए काम करते हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू की थी और परिवार की मौजूदगी के बीच शादी की थी। पति के सवाल पर राखी ने कहा था कि उनको मीडिया नहीं पसंद इसलिए सामने नहीं आते।
पढ़ें: वायरल हो रहा राखी सावंत का एक और वीडियो, बोलीं- 'हनीमून पर जा रही हूं अकेली'