फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रियलिटी शोज को लेकर राखी सावंत बोलीं- 'मेरा स्वयंवर ढोंग था, पैसों के लिए की शादी'

Sat, 29 Feb 2020 03:16 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 29 Feb 2020 03:16 PM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant On Shehnaz Kaur Gill Mujhse Shaadi Karoge Swayamvar says It is Fake
Rakhi Sawant - फोटो : instagram

बिग बॉस 13 के बाद शहनाज गिल (Shehnaz Kaur) का स्वयंवर 'मुझसे शादी करोगे' शुरू हो चुका है। जिसमें पारस छाबड़ा और शहनाज गिल दूल्हा और दुल्हन के रूप में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस तरह का स्वयंवर पहली बार नहीं हो रहा है। हमेशा किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहने वालीं राखी सावंत (Rakhi Sawant) भी स्वयंवर रचा चुकी हैं। राखी ने एक इंटरव्यू में स्वयंवर को लेकर कई खुलासे किए हैं।

Rakhi Sawant On Shehnaz Kaur Gill Mujhse Shaadi Karoge Swayamvar says It is Fake
rakhi sawant - फोटो : social media

राखी ने इस इंटरव्यू में रियलिटी शोज और स्वयंवर वाले शोज को लेकर कई राज खोले हैं। राखी ने कहा 'मेरा स्वयंवर को ढोंग था। वो एक रियलिटी शो था। रियलिटी शोज असली नहीं होते। कोई भी सच में शादी नहीं करता। शो पर मेरी शादी नहीं हुई और टीवी पर शादी करने के लिए कौन सा भला लड़का मिलेगा? मुझे तो कोई सही नहीं मिला।'

Rakhi Sawant On Shehnaz Kaur Gill Mujhse Shaadi Karoge Swayamvar says It is Fake
Rakhi Sawant - फोटो : instagram

राखी ने आगे कहा 'मेरी शादी नहीं हुई। हम लोगों ने सिर्फ सगाई की थी। ऐसे सिर्फ दुनिया को दिखाने के लिए होते हैं। अगर आपको शादी करनी हो तो कर सकते हो लेकिन अगर नहीं करनी है तो चैनल आपको शादी के लिए फोर्स नहीं कर सकता है। अगर आप पैसा कमाना चाहते हो तो कर सकते हो। मैंने जरूरत की वजह से ये शो किया था। मैंने इस पैसे से मुंबई में एक फ्लैट खरीद लिया था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant On Shehnaz Kaur Gill Mujhse Shaadi Karoge Swayamvar says It is Fake
Rakhi Sawant - फोटो : Social Media

राखी ने कहा 'शहनाज के पिता ने कहा है कि चैनल उसे 10 लाख रुपए दे रहा है। हालांकि, मुझे 1.5-2 करोड़ रुपए मिले थे। आज के समय में स्वयंवर से उतनी टीआरपी नहीं मिलती जितनी मेरे समय में मिलती थी।

विज्ञापन
Rakhi Sawant On Shehnaz Kaur Gill Mujhse Shaadi Karoge Swayamvar says It is Fake
राखी सावंत - फोटो : instagram

बात करें राखी की तो साल 2019 में वह अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में रहीं। राखी ने शादी तो की है लेकिन उनका पति का फैंस सिर्फ नाम ही जानते हैं। राखी ने कभी उनकी तस्वीर नहीं दिखाई है। राखी ने 28 जुलाई 2019 को मुंबई के JW Marriot होटल में शादी की थी। शादी में दोनों के परिवार से सिर्फ चार-पांच लोग ही मौजूद थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed