फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rakhi Sawant: बॉयफ्रेंड आदिल के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचीं राखी सावंत, रोते हुए एक्स पति रितेश पर लगाए गंभीर आरोप

Sun, 12 Jun 2022 01:21 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 12 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant reached police station with her boyfriend Adil Durrani and accused her ex-husband Ritesh of hacking the social media account
राखी सावंत का पूर्व पति पर आरोप - फोटो : सोशल मीडिया

राखी सावंत इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन हैं, जो किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में, राखी सावंत ने मीडिया के सामने रो-रोकर बताया कि उनके सोशल मीडिया के अकाउंट हैक हो गए हैं। इतना ही नहीं, राखी ने ये भी कहा कि उन्हें गंदे-गंदे मैसेज आ रहे हैं। वहीं, अब राखी सावंत अपने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी के साथ मुंबई के ओशीवारा पुलिस स्टेशन पहुंचीं। यहां पर राखी ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने की शिकायत की। साथ ही अभिनेत्री ने अपने पूर्व पति रितेश पर भी गंभीर आरोप लगाए।

Rakhi Sawant reached police station with her boyfriend Adil Durrani and accused her ex-husband Ritesh of hacking the social media account
राखी सावंत लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/rakhisawant2511

दरअसल, राखी सावंत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स हैक करने का आरोप पूर्व पति रितेश पर लगाया है। राखी का कहना है कि रितेश उन्हें बर्बाद कर देना चाहता है। राखी सावंत ने मीडिया के सामने फूट-फूट कर रोते हुए रितेश पर आरोप लगाया और कहा, 'वह मेरी जिंदगी बर्बाद कर रहा है। वह कहता है कि तुझे और आदिल के बर्बाद कर दूंगा। तुझे और आदिल को साथ नहीं रहने दूंगा।'

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Rakhi Sawant reached police station with her boyfriend Adil Durrani and accused her ex-husband Ritesh of hacking the social media account
राखी सावंत, रितेश - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे राखी सावंत ने कहा, 'तीन साल में उसने मेरे साथ बहुत बदतमीजी की है। मुझे धक्के मारकर घर से बाहर निकाल देता था और मुझे गालियां तक देता था। अब वह मेरे सोशल मीडिया पर अटैक कर रहा है। मेरा फेसबुक, इंस्टाग्राम सारे अकाउंट हैक हो गए हैं और यह काम उसने ही किया है। वह मुझे क्यों परेशान कर रहा है।' राखी ने ये भी कहा, 'मैंने अभी तक उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया है। लेकिन वह मुझे अब तक ब्लैकमेल कर रहा है। मैं अब पुलिस के पास आई हूं। मुझे नहीं पता कि अंदर मुझसे कैसे सवाल किए जाएंगे। लेकिन मुझे मुंबई पुलिस पर पूरा भरोसा है। वह मेरा सपोर्ट करेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant reached police station with her boyfriend Adil Durrani and accused her ex-husband Ritesh of hacking the social media account
राखी सावंत - फोटो : Instagram

बता दें कि राखी सावंत ने साल 2020 में अचानक कुछ तस्वीरें शेयर कर अपनी शादी का एलान किया था। तस्वीरों में राखी दुल्हन की तरह सजी हुई थीं लेकिन पति का चेहरा नहीं दिखाया गया था। इसके बाद राखी 'बिग बॉस 15' में अपने पति रितेश के साथ पहुंची थीं। हालांकि, शो से बाहर आते ही दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने रितेश को 'भाड़े का पति' तक कह दिया था। अब राखी सावंत आदिल दुर्रानी नाम के शख्स को डेट कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed