फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photo: कटरीना कैफ-विक्की कौशल के बीच आई 'दूसरी औरत', अभिनेत्री ने तस्वीर शेयर कर लिखी ये बात

Sat, 11 Jun 2022 11:41 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 11 Jun 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Farah khan shared a photo with actor Vicky kaushal Katrina kaif reacted on it
कटरीना कैफ विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना कैफ और विक्की कौशल इंडस्ट्री के पावर कपल हैं, जिन्होंंने लंबे समय तक अपना रिश्ता छिपाने के बाद शाही अंदाज में शादी करके सबको खुश कर दिया था। शादी के बाद दोनों अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते रहते हैं, जिससे साफ पता चलता है कि विक्की और कटरीना एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। वहीं, अब विक्की कौशल के साथ फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिस पर कटरीना ने मजेदार प्रतिक्रिया दी है। खास बात है कि कटरीना के बाद खुद विक्की ने भी इस फोटो पर सफाई दी है।

Farah khan shared a photo with actor Vicky kaushal Katrina kaif reacted on it
फराह खान लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/farahkhankunder/

दरअसल, फराह खान और विक्की कौशल अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के सिलसिले में क्रोएसिया में हैं, जहां से फराह ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर विक्की कौशल संग एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में विक्की अपने कूल लुक में दिख रहे हैं और फराह खान ने ब्लैक आउटफिट पहना हुआ है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि फराह ने विक्की को पकड़ रखा है और बैकग्राउंड में फिल्म 'कल हो न हो' का गाना 'कुछ तो हुआ है' बज रहा है। 

Farah khan shared a photo with actor Vicky kaushal Katrina kaif reacted on it
विक्की कौशल,कटरीना कैफ - फोटो : Instagram

इस तस्वीर को शेयर करते हुए फराह खान ने एक मजेदार कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा, 'सॉरी कटरीना कैफ, अब विक्की को कोई और मिल गई है।' कटरीना कैफ ने भी फराह खान के इस पोस्ट पर शानदार जवाब दिया है। अभिनेत्री ने फराह की इंस्टा स्टोरी को रीशेयर किया और उस पर लिखा, 'आपको इजाजत है।' हालांकि, मजेदार बात ये है कि फराह के इस पोस्ट पर विक्की कौशल ने भी प्रतिक्रिया दी है और खुद को फराह का महज दोस्त बताया है। विक्की ने इस तस्वीर के साथ इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Farah khan shared a photo with actor Vicky kaushal Katrina kaif reacted on it
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना कैफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री की कई फिल्में रिलीज के लिए लाइन में लगी हैं, जिसमें 'टाइगर 3', 'जी ले जरा', 'फोन भूत' और 'मेरी क्रिसमस' शामिल हैं। 'टाइगर 3' में कटरीना जबरदस्त एक्शन करती दिखाई देंगी, जिसकी झलक अभिनेत्री ने कुछ समय पहले ही दिखाई हैं। वहीं, विक्की कौशल 'गोविंदा नाम मेरा में', डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर की अनटाइटल्ड फिल्म और 'तख्त' में नजर आएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed