{"_id":"62a4c2a898ff4d3d3e1ddf99","slug":"sonali-bendre-reaction-on-mahima-chaudhry-breast-cancer-diagnosis-said-i-am-sure-will-do-what-needs-to-be-done","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahima Chaudhry: महिमा चौधरी को कैंसर होने पर दुखी हुईं सोनाली बेंद्रे, अभिनेत्री के लिए कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mahima Chaudhry: महिमा चौधरी को कैंसर होने पर दुखी हुईं सोनाली बेंद्रे, अभिनेत्री के लिए कही ये बात
बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी ब्रेस्ट कैंसर से अपनी जंग जीत चुकी हैं। कुछ दिनों पहले ही बॉलीवुड के शानदार अभिनेता अनुपम खेर ने एक वीडियो के जरिए खुलासा किया था कि महिमा चौधरी ब्रेस्ट कैंसर का सामना कर रही थीं और अब वह पूरी तरह ठीक हो गई हैं। इस एक वीडियो ने सेलेब्स से लेकर फैंस तक को हैरान कर दिया। हर किसी ने महिमा चौधरी की बहादुरी की बात की, जिन्होंने इस बीमारी का पूरी हिम्मत के साथ सामना किया। वहीं, अब इस पर सोनाली बेंद्रे की प्रतिक्रिया सामने आई हैं।
2 of 4
सोनाली बेंद्रे
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में, सोनाली बेंद्रे ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें अभिनेत्री से महिमा चौधरी के बारे में पूछा गया। इस पर सोनाली ने बताया कि उन्हें महिमा के बारे में सुनकर दुख हुआ है लेकिन उन्होंने अब तक अभिनेत्री से बात नहीं की है। सोनाली बेंद्रे ने कहा, 'मुझे अभी इस बारे में किसी से पता चला है। मैंने इसके बारे में अब तक कुछ पढ़ा नहीं है। लेकिन सुनने के बाद मुझे काफी दुख हुआ।'
3 of 4
महिमा चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनाली बेंद्रे ने ये भी कहा, 'मैंने महिमा चौधरी से बात नहीं की है। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मुझे महिमा चौधरी से संपर्क करके अच्छा लगेगा और मैं जरूर उनसे बात करूंगी। फिलहाल मेरे पास ऐसा कुछ नहीं है जो मैं इस मामले पर कहना चाहती हूं। क्योंकि मैंने अब तक जो भी सुना वो पत्रकारों से सुना है। इस पर टिप्पणी करने से पहले मैं पूरे मामले को भी जान लूं।' बता दें कि सोनाली बेंद्रे खुद कैंसर का सामना कर चुकी हैं। उनका इलाज न्यूयॉर्क में चला था, जहां से वह कैंसर को हराकर भारत लौटी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
द ब्रोकन न्यूज
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाली बेंद्रे की वेब सीरिज 'द ब्रोकन न्यूज' ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हो चुकी है। इस सीरीज में सोनाली एक न्यूज एंकर की भूमिका में हैं। एक्ट्रेस ने 'द ब्रोकन न्यूज' के साथ ओटीटी पर डेब्यू किया है। सोनाली बेंद्रे और जयदीप अहलावत अभिनीत यह वेब सीरीज दो भारतीय समाचार चैनलों के बीच प्रतिद्वंद्विता के इर्द-गिर्द घूमती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।