फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rakhi Sawant: ललित मोदी-सुष्मिता सेन के रिश्ते पर राखी सावंत ने दिया चौंकाने वाला बयान, बोलीं- सुनकर हैरान हूं

Fri, 15 Jul 2022 06:09 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 15 Jul 2022 06:09 PM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant reaction on sushmita sen lalit modi relationship Viral on Social Media See her Latest Photos
सुष्मिता सेन-ललित मोदी के रिश्ते पर राखी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिश्ते की खबर ने मनोरंजन जगत में हलचल पैदा कर दी है। ललित मोदी ने बीती रात ही सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह अभिनेत्री सुष्मिता सेन के करीब नजर आ रहे थे। इन तस्वीरों के जरिए ही ललित मोदी ने अपने और सुष्मिता के रिश्ते को ऑफिशियल किया है। इन फोटोज पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रिया मिल रही हैं। वहीं, अब राखी सावंत ने भी सुष्मिता और ललित मोदी के रिश्ते पर प्रतिक्रिया दी है। 

Rakhi Sawant reaction on sushmita sen lalit modi relationship Viral on Social Media See her Latest Photos
राखी सावंत, पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, राखी सावंत को मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया गया। इस मौके पर पैपराजी ने राखी से सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिश्ते पर सवाल किया। इस पर राखी ने बेहद ही मजेदार अंदाज में जवाब दिया। राखी ने कहा, मैं दोनों के बारे में सुनकर काफी हैरान हूं। लेकिन ललित मोदी और सुष्मिता की लव स्टोरी काफी खूबसूरत है। हालांकि, इसके आगे राखी सावंत ने ललित मोदी के साथ विजय माल्या का भी जिक्र किया। राखी ने कहा कि यह सब देश का पैसा लेकर चले गए... मोदी जी कुछ करते क्यों नहीं है।'

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Rakhi Sawant reaction on sushmita sen lalit modi relationship Viral on Social Media See her Latest Photos
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

राखी सावंत से पहले रणवीर सिंह ने भी सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिश्ते पर प्रतिक्रिया दी थी। रणवीर सिंह ने ललित मोदी द्वारा शेयर की गई तस्वीरों पर कमेंट किया था और दोनों के लिए खुशी जाहिर की थी। अभिनेता ने ललित मोदी के इंस्टाग्राम पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक लाल दिल वाला इमोजी और एक नजर न लगने वाला इमोजी पोस्ट किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant reaction on sushmita sen lalit modi relationship Viral on Social Media See her Latest Photos
सुष्मिता सेन और ललित मोदी की दिलचस्प कहानियां - फोटो : Twitter @LalitKModi

गौरतलब है कि ललित मोदी ने गुरुवार की शाम 7 बजकर 44 मिनट पर एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने अपनी और सुष्मिता की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं और इन तस्वीरों के कैप्शन में सुष्मिता सेन को अपना बेटरहाफ बताया था। इस पोस्ट के बाद ही कयास लगाए जाने लगे थे कि दोनों ने शादी कर ली है। हालांकि, इसके बाद ललित मोदी ने एक और ट्वीट किया, जिसमें कहा, 'साफ करना चाहता हूं कि अभी शादी नहीं हुई, सिर्फ एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। एक दिन शादी भी करेंगे।' इसके अलावा, ललित मोदी ने ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी बदल दी है। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed