{"_id":"5d4eb86c8ebc3e6cba54c734","slug":"rakhi-sawant-revealed-her-honeymoon-plan-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"NRI पति के साथ हनीमून मनाने कश्मीर जाएंगी राखी सावंत, अनुच्छेद 370 हटने पर लिया फैसला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
NRI पति के साथ हनीमून मनाने कश्मीर जाएंगी राखी सावंत, अनुच्छेद 370 हटने पर लिया फैसला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 10 Aug 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Rakhi Sawant
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विवादित बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली राखी सावंत इन दिनों अपनी शादी की वजह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में दुल्हन के लिबाज और मांग में सिंदुर लगाई राखी सवांत अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिसके बाद से उनकी शादी को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो गईं थीं। वहीं राखी सावंत हनीमून कहां मनाएंगी इसको लेकर सस्पेंस बरकरार था, जिस पर से अब परदा उठ चुका है।
दरअसल, हाल ही में जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर अब राखी सावंत का बयान सामने आया था। राखी ने एक वीडियो साझा कर पीएम मोदी की जमकर तारीफ की थी। इतना ही नहीं राखी ने वीडियो में ये भी कहा कि वो इस फैसले से बेहद खुश हैं। राखी ने कहा- हमें आप पर गर्व है मोदी जी। आप जैसा कोई नहीं है। इतना ही नहीं राखी ने पीएम मोदी जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
इतना ही नहीं राखी सावंत ने इस वीडियो में अपने हनीमून का भी खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि अब तो कश्मीर हमारा हो गया है, अब मैं कश्मीर में ही हनीमून मनाने जाऊंगी। दर्शक राखी सावंत के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं साथ ही कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
गौरतलब है कि शादी के दो दिन बाद राखी ने बताया कि उन्होंने रितेश नाम के एक NRI से शादी कर ली है । हालांकि इससे पहले राखी ने कहा था कि वो एक फोटोशूट था। अब शादी की बात कबूलने के बाद राखी ने ब्राइडल शूट करवाया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
विज्ञापन
5 of 5
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीरों में राखी लहंगे, गहने, बेंदा और लाल बिंदी में खूबसूरत दिख रही हैं। उन्होंने बालों का बन बनाया और उसमें गजरा भी लगाया। फोटो शेयर कर राखी ने लिखा, 'सुंदर'। कुछ यूजर्स ने राखी की इन तस्वीरों को पसंद किया तो कुछ ने उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।