फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब देश के लिए जान देना चाहती हैं राखी सावंत, सपने में सुशांत से बातचीत की बात कहकर हुईं थीं ट्रोल

Wed, 08 Jul 2020 04:53 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 08 Jul 2020 04:53 AM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant Shares New Video On China Sushant Singh Rajput Video Got Viral
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वालीं राखी सावंत (Rakhi Sawant) काफी समय से फिल्मों में नजर नहीं आईं हैं लेकिन सुर्खियों में बने रहना वो अच्छे से जानती हैं। कभी- कभी सुर्खियों में बने रहने की वजह से वह ट्रोल भी होती हैं। इस बीच अब राखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर चीन को चेतावनी देते हुए एक वीडियो साझा किया है।


 

Rakhi Sawant Shares New Video On China Sushant Singh Rajput Video Got Viral
राखी सावंत - फोटो : instagram

वीडियो में राखी कहती हुई दिख रही है, चीन के कुत्तों, भारत का बॉर्डर छोड़ दो। खबरदार अगर हमारे जवानों को हाथ भी लगाया। राखी ने कहा मेरे फैंस प्लीज मोदी जी से कहिए कि मेरे शरीर में बम लगाकर मुझे चीन भेज दें। मैं राखी सावंत हूं, मुझे चीन छोड़ दो, मैं इन्हें तबाह कर दूंगी। मैं अपने देश के लिए मरना चाहती हूं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on

Rakhi Sawant Shares New Video On China Sushant Singh Rajput Video Got Viral
राखी सावंत - फोटो : instagram

हालांकि राखी को इस पोस्ट के बाद खूब ट्रोल किया गया। फैंस का आरोप है कि इस संवेदनशील मुद्दे का मजाक बनाना ठीक नहीं है। एक ने लिखा है- ये फालतू के काम छोड़कर कुछ अच्छा कर लिया करो। फ्री में सुनने चली आती हो। इस तरह के कमेंट्स कर ट्रोलर ने राखी की जमकर खिल्ली उड़ाई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant Shares New Video On China Sushant Singh Rajput Video Got Viral
राखी सावंत, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

बता दें इससे पहले राखी ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर पोस्ट किया था। सुशांत की मौत के बाद राखी ने दावा किया था कि सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या करने के बाद उनके सपने में आए थे। राखी ने वीडियो साझा करते हुए कहा था 'रात को मैं सो रही थी और अचानक जोर का झटका लगा। मैंने पूछा-कौन है? तो आवाज आई- मैं सुशांत। क्या आप विश्वास कर सकते हैं कि सुशांत मेरे सपने में आए और कहा कि मैं फिर से जन्म ले रहा हूं। मेरे फैंस को बोलो मैं फिर से जन्म ले रहा हूं।

विज्ञापन
Rakhi Sawant Shares New Video On China Sushant Singh Rajput Video Got Viral
राखी सावंत - फोटो : social media

आगे राखी कहती हैं, 'मैंने कहा- कैसे? तो उन्होंने कहा मैं तुम्हे बहुत जल्द बताऊंगा। मैंने कहा कि नहीं मुझे बताओ। तो सुशांत ने कहा, 'राखी तुम शादी करोगी और मैं तुम्हारी कोख से जन्म लूंगा।' राखी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। हालांकि सुशांत के फैंस ने राखी को इस मजाक के लिए ट्रोल भी किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed