फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे को देख राखी सावंत ने की अपील, कहा- 'इस बार ना खेलें होली'

Wed, 04 Mar 2020 12:50 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 04 Mar 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant Shares New Video On Coronavirus Says Do Not Play Holi This Year
Rakhi Sawant - फोटो : इंस्टाग्राम

चीन से फैले कोरोनावायरस (Coronavirus) का संक्रमण अब तक दुनिया के ज़्यादातर देशों तक पहुंच चुका है। भारत इन देशों में से एक है। कोरोनावायरस से अब तक दुनिया में करीब तीन हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों की संख्या में लोग इस वायरस से संक्रमित हैं ऐसे में भारत में भी इसे लेकर लोगों में डर है।

Rakhi Sawant Shares New Video On Coronavirus Says Do Not Play Holi This Year
Rakhi Sawant - फोटो : social media

वहीं राखी सावंत ने भी वीडियो शेयर कर इस वायरस से पीड़ित लोगों के लिए दुआ मांगी है और इससे बचने के लिए इस बार होली न खेलने की सलाह दी है। राखी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राखी कह रही हैं- हे परमेश्वर, प्रभु यीशु मसीह, मैं उन लोगों के लिए प्रार्थना करती हूं जो इस वायरस से पीड़ित हैं। आप लोग इस बार होली न खेलें।

Rakhi Sawant Shares New Video On Coronavirus Says Do Not Play Holi This Year
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम

राखी अपने इस वीडियो में आगे कहती हैं- इस बार होली मत खेलें क्योंकि चीन से ही सारे रंग गुलाल और गुब्बारे बनकर आते हैं। इसलिए आप इन सभी चीजों से दूर रहें क्योंकि वायरस फैलने का डर है। भारत अगर एक साल होली न खेले तो कुछ नहीं होगा। ये वायरस बहुत ज्यादा फैल चुका है। इसलिए इससे बचने के उपाय भी हमें भी करने होंगे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Dear All, Please note that CORONA VIRUS is very harmful and dangerous for our life. We request to take this seriously and try to take precautions from this. HOLI festival is coming and most of colour ballons and all products are made of china products. We never know from where this virus will effect us. Request you all to for atleast this year avoid to play HOLI and dont make any arrangement for same at your society or near premises. For 2-3 hrs enjoyment may take somebody life at risk.Please SAVE your Life and people surrounding you. Our premises need to kept clean and take measures to avoid outdoor particle or object or material that can create damage. Please dont make HOLI festival to play with someone LIFE.. ..kindly share this message to create awareness. 🙏🙏🙏

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant Shares New Video On Coronavirus Says Do Not Play Holi This Year
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें अभी कुछ दिनों पहले ही राखी ने वीडियो पोस्ट कर कहा था कि वह चीन गई थी कोरोनावायरस को खत्म करने। वीडियो में राखी ने कहा था- 'भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने मुझे चाइना भेजा है। उन्होंने अपने चार्टर प्लेन से मुझे चीन भेजा ताकि मैं कोरोनावायरस को खत्म कर सकूं। उन्होंने मुझसे कहा- भारत की एक ही लड़की इस वायरस को खत्म कर सकती है।'

विज्ञापन
Rakhi Sawant Shares New Video On Coronavirus Says Do Not Play Holi This Year
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

ये वायरस अब तक 60 से ज्यादा देशों में फैल चुका है। यह संक्रमण वुहान के पशु बाजार से दिसंबर 2019 में फैला था। भारत में दिल्ली और तेलंगाना में भी इसके दो मामले सामने आए हैं। इस संक्रमण को देखते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है ताकि इसे फैलने से रोका जा सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed